मनोरंजन

परिणीति की इस हालत से पूरा बॉलीवुड हैरान, किसी ने सोचा भी नहीं था कि हो सकता है इतना इतना बुरा

कभी ए लिस्टेड एक्ट्रेस की दावेदार रहीं परिणीति चोपड़ा के लिए मौजूदा समय किसी बुरे सपने से कम नहीं है। परिणीता जो कि प्रियंका चोपड़ा जैसी स्टार की बहन हैं और उन्हें इसका खूब फायदा भी मिला है। यशराज फिल्म्स जैसे बड़े बैनर से उनकी शुरुआत हुई थी। शुरुआती छह में से पांच फिल्में वहीं से आईं। शुरू की दो-तीन फिल्मों में उन्हें बैनर का लाभ और कामयाबी मिली, लेकिन जैसे ही यशराज का साथ छूटा परिणीति का करियर भी उतार पर आ गया। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई कोड नेम: तिरंगा के नतीजे ने हैरान करने वाले हैं। कोरोना काल से पहले नायिका प्रधान फिल्में खूब चल रही थीं, लेकिन अब ठीक उल्टा हो रहा है। परिणिता की सफलता का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा ह। बीते शुक्रवार के वीकेंड के नतीजों में तो वह एकदम निचले स्तर पर है। पहले दिन मात्र 25 लाख, दूसरे दिन 35 लाख और रविवार को करीब 40 लाख। कुल मिला कर एक करोड़ रुपये का टिकट कलेक्शन हुआ।

फिल्म से प्रोड्यूसर को करोड़ों का घाटा
इसके साथ ही वास्तव में कोड नेम: तिरंगा से साफ हो गया है कि सोले एक्टर के तौर परिणीति फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर नहीं ले जा सकतीं। अब तो उनके करियर को उठाने के लिए केसरी फिल्म वाले अक्षय कुमार जैसे स्टार का ही सहारा लेना पड़ेगा। कोड नेम: तिरंगा से पहले इंडिया की चैंपियन शटलर साइना नेहवाल की बायोपिक साइना का भी परिणीति के कंधे पर भार था। फिल्म में परिणीति साइना बनी थीं लेकिन फिल्म कोई कमाल नहीं कर पाई यूं कहें कि धूल में मिल गई। 26 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल से तीन करोड़ रुपये ही कमाए थे। अब कोड नेम: तिरंगा में के बाद तो परिणिता की स्थिति और भी खराब हो गई है। जबकि निर्माताओं ने इस फिल्म के लिए टिकट रेट भी कम रखे थे, बावजूद लोग देखने नहीं गए। वहीं जानकारों का मानना है कि कोड नेम: तिरंगा का लाइफ टाइम बिजनेस साइना से भी कम करीब डेढ़ करोड़ रुपये के आसापास ही रहेगा। जो कि परिणीति के करियर के लिहाज से बहुत बड़ा झटका है।

Related Articles

Back to top button