मनोरंजन

ग़दर-एक प्रेम कथा सच्ची घटना पर है आधारित,एक सिपाही की थी प्रेम कथा

जब से सनी देओल की फ़िल्म ग़दर 2 का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ है। तबसे फैन्स में इसका बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। साल 2001 में आयी इस फ़िल्म में बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई की थी। वहीं इस फ़िल्म में तारा सिंह के रोल में सनम्य देओल और अमीषा पटेल को सकीना के रूप में खूब पसंद किया था। लेकिन क्या आपको पता है की ग़दर एक प्रेम कथा एक सच्ची घटना पर आधारित है।

ग़दर-एक प्रेम कथा, 1947 में हुए भारत और पाकिस्तान के बीच हुए बटवारे पर आधारित फ़िल्म है। इसमें सनी देओल एक सरदार तो अमीषा पटेल एक पाकिस्तानी मुस्लिम के रूप में नज़र आयी थी। तब इस फ़िल्म ने 2 फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड जीते थे।ये फ़िल्म एक ऐसे सिपाही की ज़िंदगी पर बनी हुई थी जिसकी दुखभरी प्रेम कहानी ने भारत के साथ साथ पाकिस्तान के लोगों को भी दुखी कर दिया था।

बूटा सिंह, सनी देओल ने निभाया था इनका रोल
इस सिपाही का नाम बूटा सिंह था। जिनका रोल सनी देओल ने ग़दर- एक प्रेम कथा में निभाया था। बूटा सिंह ब्रिटिश सेना के एक सिपाही थे। जिन्होंने 1947 में बँटवारे के दौरान एक लड़की की जान बचाई थी। इस लड़की का नाम ज़ैनब था। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और शादी कर ली, इनकी एक बेटी भी हुई थी। लेकिन लड़की मुस्लिम थी तो उसे पाकिस्तान भेज दिया गया। बूटा सिंह ने ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से पाकिस्तान घुस गए। और जैनब से मिलने की कोशिश की। लेकिन जैनब के परिवार ने दवाब में आकर बूटा सिंह से उसकी शादी तोड़ दी।

e

ग़दर- एक प्रेम कथा में किया थोड़ा बदलाव
ग़दर-एक प्रेम कथा इसी कहानी पर आधारित थी। हालाँकि इस फ़िल्म का कुछ हिस्सा बदला गया। फ़िल्मके आख़िर में तारा सिंह सकीना को भारत लाने में कामयाब हो जाते है। इस फ़िल्म को अनिल शर्मा में निर्देशित किया था। वहीं ग़दर 2 को भी अनिल शर्मा ही निर्देशित कर रहे हैं। इस फ़िल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा सहित कई स्तर शमी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button