मनोरंजनराष्ट्रीय

खुशखबरी! सलमान खान और शहनाज गिल करेंगे शादी ? पार्टी में दोनों ने किया किस मिले गले और बताया..

सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा ने 3 मई 2022 की रात एक भव्य ईद पार्टी की मेजबानी की थी। इसमें मनोरंजन इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे। मेहमानों की सूची में ‘बिग बॉस 13’ फेम और लोकप्रिय अभिनेत्री शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) भी थीं।

पार्टी का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शहनाज ‘बिग बॉस’ के होस्ट के गालों पर किस करती हैं और उन्हें अपनी कार तक छोड़ने के लिए कहती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद शहनाज को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

दरअसल, शहनाज गिल अभिनेता सलमान खान के साथ एक करीबी रिश्ता साझा करती हैं। ऐसे में आयुष शर्मा और अर्पिता खान की ईद पार्टी में दोनों ने पैपराज़ी के सामने अपनी क्यूट केमिस्ट्री का जलवा बिखेरा। ब्लैक और गोल्डन पंजाबी सूट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने ट्रेडिशनल आउटफिट को चांदबलियों के साथ पेयर किया था। शहनाज ने अपने बालों को स्लीक बन में स्टाइल किया था। पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें शहनाज, सलमान खान को बार-बार हग कर रही हैं। बाद में, जैसे ही वह पार्टी से बाहर निकलीं, उन्होंने सलमान को जोरदार किस किया और उन्हें कार तक छोड़ने के लिए कहा। शहनाज़ ने उन्हें एक गर्मजोशी से गले लगाया और कहा, “सलमान खान मुझे ड्रॉप करने आ रहे हैं।”

क्या सलमान और शहनाज कर रहे हैं शादी ?

ईद की पार्टी के बाद सोशल मीडिया में यह खबर जोरों से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है सलमान खान को अपनी दुल्हनिया मिल गई है। जब से शहनाज ने सलमान को किस किया है और दोनों गले मिले हैं दोनों की इस जोड़ी को देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि सलमान और शहनाज जल्द ही शादी कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button