बॉलीवुडमध्य प्रदेशमनोरंजनराष्ट्रीयरीवालोकसभा चुनाव 2024

Google Doodle August 13: Google डूडल आज मना रहा है श्रीदेवी का जन्मदिन; विंध्य में श्रीदेवी की ऐसी दीवानगी कि टाकीज का रख दिया नाम

रीवा। 80 के दसक में हिंदी फिल्म की मसहूर अभिनेत्री श्रीदेवी पर फिल्माया गया “चांदनी ओ मेरी चांदनी”….”मेरे हाथों में नौ नो चूड़िया है” और नागिन डांस देख श्रीदेवी की याद ताजा कर देती है और आंखों से सामने वहीं जीवंत चेहरा और नजारा आज भी लोगों को आज भी याद आता है।

विंध्य में श्रीदेवी की दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा रहा है कि विंध्य के सतना जिले में श्रीदेवी के नाम से चांदनी टॉकीज का निर्माण हुआ है। इस सतना की चांदनी टाकीज का जमीदोज हो चुकी है इसके बावजूद इस चांदनी टॉकीज का नाम लोगों की जहन में आज भी है। सतना के आसपास के लोगों का लैंडमार्क यही चांदनी टॉकीज बना हुआ है।

बता दें 13 अगस्त को 60 वे जन्म दिन में श्रीदेवी की याद एक बार फिर ताजा हो गई। 24 फरवरी 2018 को उनकी मृत्यु के पांच साल बाद भी श्रीदेवी का अभिनय व उनके डांस लोगों के दिलों-जान में छाए हुए है आज भी शादी के वैवाहिक कार्यक्रम में श्रीदेवी की नागिन डांस लोगों की पहली पंसद हैै। नगीना फिल्म का “नागिन डांस” का जिक्र होते ही उनके नाम सामने आ जाता है। वहीं “मिस्टर इंडिया” में उन्हें कोई कैसे भूला सकता है।



रीवा से भी गहरा नाता

श्रीदेवी की मशूहूर “चांदनी” और “नगीना” जैसे सुपरहिट फिल्म में श्रीदेवी के साथ रहे अभिनेता ऋशि कपूर का रीवा से गहरा नाता है। फिल्म अभिनेता ऋशि कूपर की नानिहाल है। उनके पिता राजकूपर के नाम से रीवा में आडिटोरियम बनाया गया है। रीवा में बने इस आडिटोरियम के लोकार्पण के लिए अभिनेता रणधीर कपूर और अन्नू कपूर और प्रेेम चौपड़ा जैसे भी अभिनेता पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button