मनोरंजन

हिना खान ने शेयर किया ऐसा वीडियो, जिसे देख लोग रह गए हैरान खुली रह जाएगी आँखे

टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों के लिए जानी जाती हैं, जिसके चलते वे हर वक्त सुर्खियों में रहती हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी शो से अपनी पहचान बनाने वाली हिना खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आई हैं। बता दें एक्ट्रेस हिना लंबे समय से रॉकी जयसवाल के साथ रिलेशनशिप में थी। अक्सर इन्हें साथ देखा जाता था। वहीं सोशल मीडिया पर भी इन्होंने अपने इस रिश्ते को ऑफिशियल कर रखा था।

लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब इन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। हिना खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छा रहा है। इस वीडियो को अभिनेत्री ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। बता दें इस वीडियो में हिना खान मैकअप कर रही हैं और रील्स बना रही हैं।

इस वीडियो में आवाज आ रही है कि, भाभी जी भाईसाहब नहीं दिख रहे हैं, तो इस पर हिना खान बोलती हैं कि हमारा झगड़ा हो गया है वो गार्डन में होंगे, फिर से आवाज आती है कि वो गार्डन में नहीं हैं, इस पर हिना बोलती हैं खोद के देखों। हिना खान इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है, वहीं कमेंट में तो मानो जैसे बाढ़ ही आ गई हो। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- जीजू कहा हो आप! गार्डन को खोद के देखना पड़ेगा क्या? दूसरे ने लिखा- मैम आप तो पहले से ही इतनी खूबसूरत हो इतना मेकअप क्यों कर रहे हो? नेचुरल ब्यूटी

Related Articles

Back to top button