क्रिकेट किंग महेंद्र सिंह धोनी को लेकर माना जाता है कि ये विकेट के पीछे खड़े-खड़े पूरा मैच बदल देते हैं, हालांकि यह बात सच भी है क्योंकि यह जब भी रिव्यू लेते हैं तो ये तय हो जाता है कि एंपायर द्वारा दिया गया डिसीजन गलत ही निकलेगा। इस वजह से एम एस धोनी हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इन दिनों भी धोनी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं लेकिन इस बार यह क्रिकेट की वजह से नहीं बल्कि अपनी फैमिली की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही है कि साक्षी धोनी प्रेग्नेंट है और धोनी दोबारा पिता बनने जा रहे हैं। दरअसल बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा और अर्पिता खान शर्मा ने ईद की पार्टी दी, इस पार्टी में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस नजर आई वही महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी शामिल हुईं।
ईद की इस पार्टी में साक्षी धोनी ने जिस तरह अपने दुपट्टे से अपने पेट को छुपाया, उसके बाद से लोगों ने इनकी प्रेगनेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए। साक्षी धोनी ने इस दौरान क्रीम रंग की अनारकली जैकेट पहनी हुई थी, साक्षी इस लुक में काफी खूबसूरत लग रही थी। खैर, साक्षी धोनी की प्रेगनेंसी की खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा। हालांकि इस बारे में अभी तक धोनी या उनकी पत्नी साक्षी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
इस वजह से माही के पिता बनने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दे महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आईपीएल में लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं। इनकी अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपर किंग ने अभी तक सीजन के सबसे ज्यादा मुकाबले जीते हैं और वह टेबल पॉइंट में टॉप पर है।