देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों मदरहुड को इंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस हाल ही में मां बनीं। जिसके बाद वो काफी बिजी नजर आ रही हैं। प्रियंका की लाइफस्टाइल एकदम अलग है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस ने अपनी करोड़ों की कार को बेच दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद ही लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर प्रियंका ने ऐसा क्यों किया?
प्रियंका ने बेची अपनी कार
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जब भी अपनी आलीशान कार रॉल्स रॉयस घोस्ट से निकलती थीं तो हर किसी की निगाहें उनपर थम जाया करती थीं। इस कार को और भी खूबसूरत बनाने के लिए प्रियंका ने शानदार इंटीरियर और फैन्सी गैजेट्स का भी खूब इस्तेमाल किया था। अब जो लेटेस्ट जानकारी है उनमें कहा जा रहा है कि अपनी यह शानदार और बेशकीमती कार उन्होंने बेच दी है।
गराज में धूल खा रही थी कार
जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने यह कार साल 2013 में खरीदी थी। वहीं अब प्रियंका ने अपनी यह लग्जरी कार बंगलुरु बेस्ड एक बिजनसमैन को बेच दी है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है कि इस शानदार कार को प्रियंका चोपड़ा ने कितने में बेची है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका ने अपनी इस चहेती कार को बेचने का फैसला सिर्फ इसलिए लिया क्योंकि यह लंबे समय से उनके गराज में पड़ी हुई थी।
प्रियंका की फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘द मैट्रिक्स 4’ में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब अमेजम प्राइम की सीरीज ‘सीटाडेल’ और ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की तैयारियों में व्यस्त चल रही हैं।