मनोरंजन

जाह्नवी कपूर ने बॉडी फिट ड्रेस में दिखाया दिखाई दिलकश अदाएं, कैमरे में कैद हुआ कर्वी फिगर

अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर ही जाह्नवी कपूर सुर्खियों में रहती हैं। फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए हमेशा ही उत्साहित रहते हैं। अपनी अदाकारी के दम पर बहुत ही कम समय में उन्होंने एक खास पहचान बना है। उनके फैंस दुनियाभर में हैं। फिल्मों के अलावा जाह्नवी अपने लुक्स को लेकर भी चर्चाओं में रहती है।

Janhvi Kapoor

फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपने अलग-अलग रूप और अंदाज में फैंस के साथ रूबरू होती हैं। इस बार उन्हों ने रेड कलर की बॉडी फिट ड्रेस में अपने अदाएं दिखाई हैं। अपने इस लुक को उन्होंने बहुत खूबसूरती के साथ फ्लॉन्ट किया है।

जाह्नवी ने इस सिजलिंग फोटोशूट को कंप्लीट करने के लिए सटल शिमरी मेकअप किया हुआ है। उन्होंने मैचिंग करती हुई रेड लिपस्टिक के साथ स्मोकी आईज लुक रखा है। कानों में व्हाइट पर्ल ईयररिंग्स हैं और बालों को खुला रखा है। इस लुक में वो बेहद हॉट और गॉर्जियस दिख रही हैं। जाह्नवी का ये लुक फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस की इन दिलकश अदाओं से नजरें हटाना वाकई मुश्किल हो गया है। अब तक तो इन फोटोज पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। फैंस जाह्नवी की तारीफों के पुल बांधे हैं।

Janhvi Kapoor

बता दें कि जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मिली’ के प्रमोशन में बिजी हैं। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। इसके अलावा उनके पास कॉमेडी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माहीÓ और ‘बवाल’ जैसी फिल्में भी हैं।

Related Articles

Back to top button