बॉलीवुडमनोरंजन

Jio Cinema Free: जियो सिनेमा पर बिल्कुल फ्री में देखे ये 10 बेहतरीन फिल्में

यदि आप फिल्म देखने के शौकीन हैं। तो मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो का शानदार ओटीटी ऐप जियोसिनेमा है। इसमें न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की शानदार फिल्में मौजूद है। बता दें कि इस प्लेटफॉर्म पर रणबीर कपूर की रॉकस्टार से लेकर अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी अनेकों फिल्में मौजूद हैं। यहां आपको लव स्टोरी, रोमांस, कॉमेडी अनेकों प्रकार की फिल्में देखने मिल जाएंगी। वहीं मनमर्जियां और लव आज कल 2 सहित कई रोमांटिक ड्रामा फिल्मों का प्रसारण यहां होता है। तो अगर आप विंटेज क्लासिक्स फिल्मों को देखना पसंद करते हैं और सिनेमा ह़ॉल का मजा घर पर लेना चाहते हैं तो आप जियोसिनेमा पर मौजूद बेस्ट फिल्मों को देख सकते हैं। आईए आज हम उन फिल्मों की जानकारी देते हैं जिन्हें आप आराम से अपने घर पर मोबाइल, टीवी या अपवे लैपटॉप पर बिना किसी रुकावट देख सकेगें।

ये हैं जियोसिनेमा पर मौजूद 10 वेस्ट फिल्में-

• रूही (2021)

• रॉकस्टार (2011)

• गैंग्स ऑफ वासेपुर (2011)

• प्यार का पंचनामा 2 (2015)

• गो गोआ गॉन (2013)

• स्त्री (2018)

• अंधाधुन (2018)

• दृश्यम (2015)

• मनमर्जियां (2018)

• लव आज कल (2020)

रूही

बॉलीवुड के अंतगर्त यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव लीड रोल में हैं। फिल्म में इसके अलावा पकंज त्रिपाठी और वरुण शर्मा ने भी कार्य किया। फिल्म रुही हार्दिक मेहता के निर्देशन में 2021 में रिलीज किया था। यदि आपको इस फिल्म को फ्री में देखना है तो जियोसिनेमा पर जा सकते हैं।

रॉकस्टार

इस फिल्म को 2011 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को इम्तियाज अली के निर्देशन में बनाया गया था। रॉकस्टार फिल्म में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी ने मुख्य भूमिका निभाई है । जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर ने फिल्म में फेमस रॉकस्टार जोर्डन का किरदार किया है। वहीं फिल्म को आईएमडीबी पर 7.7 की रेंटिंग दी गई है। जियोसिनेमा पर इस फिल्म को आप देख सकते हैं।

गैंग्स ऑफ वासेपुर

यह फिल्म दो भाग में रिलीज की गई थी। इस फिल्म को अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनाया गया था। यह फिल्म बहुत प्रसिद्ध हुआ था। फिल्म क्राइम ड्रामा और झारखंड के धनबाद में रहने वाले तीन परिवारों के बीच दुश्मनी, राजनीति और सत्ता संघर्ष पर आधारित है। बता दें कि फिल्म में प्रसिद्ध कलाकार मनोज बाजपेयी के साथ-साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी, हुमा कुरैशी और ऋचा चड्ढा ने काम किया है।

प्यार का पंचनामा 2

इस फिल्म को 2015 में लव रंजन ने बनाया था। फिल्म प्यार का पंचनामा आधुनिक रिश्तों पर आधारित है। वहीं कार्तिक आर्यन की इस फिल्म को लोगों ने खुब पसंद किया था। अगर आप प्यार का पंचनामा 2 देखना चाहते हैं तो जियोसिनेमा पर जाकर देख सकते हैं। यह फिल्म तीन दोस्तों के इर्द-गिर्ध घुमती है।

गो गोआ गॉन

यह फिल्म जोंबियों के तीन दोस्तों पर आधारित फिल्म है। गो गोआ गॉन फिल्म तीन दोस्त हार्दिक, बनी और लव पर आधारित है। ये तीन दोस्त छुट्टी मनाने गोवा जाते हैं। जहां वे गोवा बीच पर एक रेव पार्टी के के बाद खुद को लाश के बीच फंस जाते हैं। आपको बता दें कि फिल्म में सैफ अली खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

स्त्री

यह फिल्म 2018 में बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी। यह फिल्म हॉरर कॉमडी टेस्ट का फिल्म था। जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। स्त्री फिल्म में राजकुमार ने विक्की नाम के लड़के का किरदार निभाया था। फिल्म में विक्की को अचानक एक लड़की से प्यार हो जाता है। यह फिल्म जियोसिनेमा पर उपलब्ध है।

अंधाधुन

यह फिल्म एक नेत्रहीन पियानो बजाने वाले के आस-पास घुमता है। फिल्म को 2018 में रिलीज किया गया था। फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आए। वहीं यह फिल्म ब्लैक कॉमडी जॉनर की फिल्म है। फिल्म अंधाधुन में आयुषमान खुराना के साथ-साथ तब्बू और राधिका आप्टे ने भी काम किया है।

Related Articles

Back to top button