मनोरंजनराष्ट्रीय

करिश्मा कपूर का बड़ा खुलासा! हनीमून पर दोस्तों के साथ सोने के लिए किया था मजबूर, लगी थी पैसो की बोली

बॉलीवुड की अपने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री और कपूर खानदान की लाडली बेटी करिश्मा कपूर को आप लोग जानते ही होंगे! करिश्मा कपूर ने कई कामयाब फिल्में दी! करिश्मा कपूर को उन अभिनेत्रियों में माना जाता है जिन्होंने सफलता का आशीर्वाद काफी जल्दी चखा था! करिश्मा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत मात्र 16 साल की उम्र में की थी! इसके बाद वह लगातार काम करती रही! करिश्मा कपूर आज भी बॉलीवुड में सक्रिय है और कुछ विज्ञापन और कई बार फिल्मों में भी वह नजर आ जाती है! मगर करिश्मा कपूर की जिंदगी में भी कुछ काले दिन आए! जिनका जिक्र खुद करिश्मा कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था!करिश्मा कपूर की फिल्मी लाइफ तो काफी हिट रही! मगर उनकी रियल लाइफ फ्लॉप हो गई!

करिश्मा कपूर की शादी अभिषेक बच्चन से होने वाली थी! इन दोनों ने एक दूसरे को 5 साल तक की डेट भी किया और लगभग यह रिश्ता पक्का हो चुका था! सारी बातें तय हो गई थी! जया बच्चन ने यहां तक कह दिया था कि करिश्मा उनकी बहू बनने वाली है! मगर किन्ही कारणों से यह रिश्ता बीच में टूट गया और इसे दोनों परिवारों के बीच में भी कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई! एक तरफ अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली! दूसरी तरफ करिश्मा कपूर की शादी दिल्ली के एक बिजनेसमैन संजय कपूर से हो गई! करिश्मा कपूर भी बॉलीवुड को छोड़कर दिल्ली आ गई! मगर कुछ समय बाद इन दोनों में अनबन की खबरें आई और करिश्मा कपूर संजय कपूर से तलाक ले लिया!

तलाक लेने के बाद करिश्मा कपूर ने पति संजय कपूर पर तमाम तरह के आरोप लगाए! उन्होंने यहां तक भी कहा कि हनीमून के समय संजय कपूर ने अपने दोस्तों के बीच उनका सौदा किया था!उनके दोस्तों ने उनकी बोलियां तक लगा दी थी! संजय कपूर चाहते थे कि वह उनके दोस्तों के साथ रात गुज़ारे! करिश्मा ने कहा कि जब मैंने इस चीज का विरोध किया तो संजय कपूर में उन पर हाथ तक उठा दिया था! अब करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ अलग रह रही हैं!

Related Articles

Back to top button