मनोरंजन

लाफ्टर क्वीन भारती अपने बेटे संग सोशल मीडिया में मचा रहीं धूम, फैंस भी कर रहे एंजाय

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने कुछ महीने पहले ही एक बेटे को जन्म दिया है। जिसे लेकर वो सोशल मीडिया में खूब ऐक्टिव हैं। आए दिन वो अपने बेटे के वीडियो और फोटो शेयर कर रही हैं। जिसे फैंस पसंद भी कर रहे हैं। कभी वो अपने बेटे को हैरी पॉटर का लुक देती हैं तो कभी जोकर का। कभी तो हाथ में हुक्का थामा देती हैं। जिस पर फैंस खूब कमेंट भी कर रहे हैं। हालांकि हुक्का वाले फोटो को लेकर भारती ट्रोल भी हुई थीं, कुछ लोगों ने इसकी निंदा भी की थी।

फेमस है भारती और हर्ष की जोड़ी
आपको बता दें कि लाफ्टर क्वीन भारती और हर्ष की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। कॉमेडियन भारती सिंह ने 3 अप्रैल को अपने बेटे को जन्म दिया था। दोनों ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। लोगों को लक्ष्य बहुत क्यूट लगता है और यही वजह है कि हर वक्त लक्ष्य का कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है।

बेटे से करती हैं खूब बात
कुछ समय पहले भारती सिंह ने अपने बेटे का हैरी पॉटर लुक शेयर किया था जिसमें वो काफी क्यूट लग रहा था। हाल ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर की जिसमें वो अपने बेटे गोला से बात कर रही थीं और सामने से गोला भी जवाब देने की कोशिश कर रहा था। भारती अपने बेटे के साथ खूब बातें करती हैं और फैंस के साथ भी समय-समय पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लोग मां बेटे की कमाल की जोड़ी को बहुत पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button