मनोरंजन

महाभारत की कुंती का किरदार निभाने वाली शफक नाज का सामने आया नया अवतार, तस्वीरों में दिखा ग्लैमरस लुक लेकिन फैंस को नहीं आया पसंद

कभी-कभी कई सितारे फिल्मों या टीवी शोज में कुछ ऐसे किरदार निभा जाते हैं, जो उन पर एकदम परफेक्ट बैठते हैं और लोग उन्हें हकीकत में वही मानना शुरू कर देते हैं। लेकिन जो अभिनेता या अभिनेत्री उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरते मतलब वह कभी कुछ ऐसा करते हैं जिनकी लोगों को बिल्कुल भी उम्मीद ना हो, तो लोगों का दिल टूट जाता है, और लोग उन्हें नापसंद करने लगते हैं।

ऐसा ही कुछ हुआ है शफक नाज के साथ। एक्ट्रेस शफक नाज (Shafaq Naaz) ने साल 2013 में आए महाभारत सीरियल में माता कुंती का किरदार निभाया था, और लोगों को उनका यह किरदार बेहद पसंद आया था। लेकिन शफक नाज रियल लाइफ में अपने किरदार से एक दम अलग हैं। वो काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन इस बार शफक ने हद से ज्यादा बोल्ड तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस के इस बोल्ड अवतार को देखकर कुछ फैंस का गुस्सा फूट पड़ा, और उन्होंने अभिनेत्री को अनफॉलो करना शुरू कर दिया।

actress

उनका मानना है कि माता कुंती का रोल करने वाली एक्ट्रेस पर ये सब शोभा नहीं देता। हालांकि इस बात पर शफक ने बताया कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वो एक एक्टर हैं, और एक एक्टर हर तरह के किरदार निभाता है। बता दे कि अभिनेत्र ने जब माता कुंती का किरदार निभाया था तब उनकी उम्र 21 साल थी, और इतनी कम उम्र में वो 5 बेटों की मां बनी हुईं नजर आई थीं।

Related Articles

Back to top button