मनोरंजनराष्ट्रीय

मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ ये काम करती दिखीं, मलाइका ने प्राइवेट समय की तस्वीरें इंटरनेट पर की शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। वर्तमान समय में यह कपल बॉलीवुड का सबसे मशहूर कपल बनता जा रहा है। इन को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा होती रहती है। मलाइका और अर्जुन को हमेशा रोमांटिक पल बिताते हुए एक साथ देखा जाता है इसी बीच इन्हें नया साल सेलिब्रेट करते हुए एक साथ देखा गया है। मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर नए साल के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की है, जिनमें ये बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ नजर आ रही है। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ कोई साधारण तस्वीर शेयर नहीं की है बल्कि इन्होंने रोमांटिक अंदाज में 2023 का स्वागत किया है।

बता दे मलाइका ने जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की उसमें अर्जुन के साथ किस करती नजर आ रही है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन हमेशा खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात करते हैं, और एक दूसरे संग स्पेशल तस्वीर शेयर करने से बिल्कुल भी नहीं कतराते हैं। मलाइका और अर्जुन के बीच 12 साल का एज डिफरेंस है, लेकिन कहते हैं ना कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। ऐसा ही रिश्ता मलाइका और अर्जुन का है।

malaika

अब सवाल ये कि क्या ये कपल इस साल शादी के बंधन में बंधेगा। बता दे इनकी शादी की खबरें तो काफी समय से आ रही हैं, वहीं मलाइका खुद कह चुकी हैं कि वो अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं। इसी बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि ये जल्द ही शादी के बंधन में भी बन सकते हैं।

Related Articles

Back to top button