मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर अर्जुन कपूर ने सभी को बता दी सच्चाई, अर्जुन कपूर ने सभी को बताया

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की प्रेगनेंसी की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पिंकविला ने अपने सूत्रों के मुताबिक लिखा था कि कपल ने अक्टूबर में अपने करीबी दोस्तों को मलाइका के प्रेग्नेंट होने की गुड न्यूज दी है। यह बात लंदन से लीक हुई जहां मलाइका और अर्जुन कपूर अक्टूबर में वेकेशन एंजॉय करने गए थे, खबरें तेजी से फैलने लगी। खबरें फैलते ही बॉलीवुड एक्टर और मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन ने भड़कते हुए इस पर अपना रिएक्शन दिया।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- ये सबसे निचला स्तर है जहां तक कोई गिर सकता है और आप ये सब कैजुअली कर रहे हैं। इस तरह की वाहियात खबरें चलाना बेहद अनैतिक और असंवेदनशील है। कुछ पत्रकार इस तरह की खबरें चलाते हैं और बच जाते हैं क्योंकि हम लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है, हमारी पर्सनल जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत करना। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच इस तरह की अफवाह उड़ रही हैं।

अभी कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा ने एक डायमंड रिंग प्लांट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि- ‘मैंने हां कर दिया है’। इसके बाद इनकी सगाई की अफवाह उड़ने लगी, तो मलाइका ने दूसरी पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने डिज्नी प्लस हॉटस्टार के एक रियलिटी शो मूविंग विद मलाइका के लिए हां कहा है। बता दे मलाइका और अर्जुन पिछले 3 सालों से रिलेशनशिप में हैं, दोनों ने साल 2019 में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर एक पोस्ट के जरिए अपने इस रिश्ते के बारे में सभी को बताया था।

Related Articles

Back to top button