मनोरंजन

Manya Singh: शरीर को पेंट से रंग कर सड़क पर निकली ये हसीना, देखने वालों के उड़े होश, उर्फी को दिया मात

Manya Singh: बिग बॉस 16 में मान्या सिंह को हाल ही में दखा गया था। इस शो में वो जब तक रहीं खूब सुर्खियां बंटोरी। शो के दौरान उनकी साजिद खान के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग दिखी थी तो वहीं दूसरे अन्य कंटेस्टेंट के साथ विवाद के चलते भी वो खूब खबरों में थीं। वहीं शो के दौरान अपने बयानों को लेकर भी मान्या काफी चर्चा में रहीं थीं। शो में मान्या ने कहा था कि उनके पिता गांव में रहते हैं और उनके पास फोन नहीं हैं। जबकि शो के दौरान ही सलमान खान से उन्होंने बताया था कि उनके पिता मुंबई में ऑटो चलाते हैं। ऐसे में उनके झूठे बयान पर भी सोशल मीडिया पर में उन्हें ट्रोल भी किया गया था। अब मान्या सिंह एक बार फिर से अपने फैशन को लेकर चर्चा में हैं।

ग्लैमरस कपड़ों के साथ बदन को पेंट से रंगा
मान्या सिंह शो से बाहर होने के बाद भी खबरो में छाई रहीं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी मान्या लाइमलाइट में बने रहने के लिए फैशन का सहारा लिया है। जिससे उनकी तुलना उर्फी जावेद से हो रही है। मान्या सिंह बेहद ही बोल्ड कपड़े पहनकर सड़कों पर निकल रही हैं। मान्या सिर्फ ग्लैमरस दिखने तक ही सीमित नहीं रहीं बल्कि उन्होंने अपने बदन को पेंट से रंग भी लिया।

मान्या को इस तरह सड़कों पर देख लोग हुए हैरान
इंस्टाग्राम पर मान्या ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो किस तरह से सड़क पर बोल्ड अंदाज में चल रही हैं। उन्होंने ब्रा और शॉट्र्स पहने हुए आधे शरीर को ऑफ व्हाइ कलर पेंट से रंगा है। वो किसी सड़क पर चलते हुए स्टाइल से अपनी कार में जा बठती हैं। इस हसीना की को एक नजर में पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button