मनोरंजन

पहली अंतर्राष्टीय ट्रांसज़ेंडर ब्यूटी क्वीन है नाज़, लड़के से बनी लड़का, दो साल में हो गया तलाक़

क्या ट्रांसज़ेंडर्स भी ब्यूटी कंटेस्ट में हिस्सा लेते हैं। दुनियाकी पहली इंटरनेशनल ट्रांसज़ेंडर ब्यूटी क्वीन भारत की ही है। जिसका नाम है नाज जोशी। नाज़ 7 इंटरनेशनल और 2 नेशनल ब्यूटी कंटेस्ट जीत चुकी हैं। नाज़ मॉडल है, ट्रांसज़ेंडर फैशन आइकॉन भी हैं। और एक फ़िल्म में भी रोल कर चुकी हैं।

जब नाज़ पैदा हुई तो माता-पिता ने बड़ी ख़ुशियाँ मनायी की उनके घर में बेटा हुआ है। लेकिन ये ख़ुशियाँ ज़्यादा दिन नहीं टिक पायी। जैसे जैसे नाज़ बड़ी हुई, उनकी आदतें और शरीर लड़कियों जैसे होते गये। जिसे बेटा समझ रहे थे, दरअसल वो किन्नर था। उनके घरवालों के सपने टूट गये और उसे अपने से अलग करके मुंबई में दूर के रिश्तेदार के यहाँ भेज दिया।

मामा के यहाँ उसके कजिन के दोस्तों ने उसका शारीरिक शोषण किया। फिर अस्पताल में छोड़ दिया। वहाँ से कुछ किन्नर इन्हें अपने साथ ले गये। किन्नरों ने उन्हें ताली बजाकर पैसे माँगने के काम में लगा दिया। फिर वो वहाँ से बची तो बार डांसर बन गई। फिर ये फैशन डिज़ाइन का कोर्स करके ऋतु कुमार और ऋतु बैरी के साथ काम भी किया।

फिर सेक्स चेंज कराने की सोची तो पैसे की दिक़्क़त आयी। इसके लिए मसाज पार्लर में नौकरी की। काफ़ी मेहनत के बाद ऑपरेशन हो सका। वो किन्नर से लड़की बनी। ये उनकी ज़िन्दी बदल देने वाला समय था। अब वो फैशन शोज़ में शो स्टॉपर भी है।

शादी तलाक़ फिर लिया दो बच्चों को गोद
नाज़ की शादी 2017 में हुई थी। लेकिन 2019 में उनका तलाक़ हो गया। क्योंकि उनके ससुराल वालों को उनकी उम्र से दिक़्क़त थी। उन्होंने 2018 में चार साल की एक बेटी मणिकर्णिका को गोद लिया। उसके साथ उनकी बाण्डिंग बहुत स्ट्रॉंग थी। हाल ही में उन्होंने एक लड़का गोद लिया है, जिसका नाम सिद्धांत है।

Related Articles

Back to top button