मनोरंजन

Nitin Desai Death: बॉलीवुड को फिर लगा बड़ा झटका मशहूर हस्ती ने दुनिया को कहा अलविदा

Nitin Desai Death: बुधवार सुबह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बेहद शौकीन खबर निकलकर सामने आई जिसमें हर किसी को हिलाकर रख दिया। दरअसल बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक नितिन देसाई ने बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे आत्महत्या की है, वह अपने स्टूडियो में मृत पाए गए। खबरों के मुताबिक इनके खुदकुशी करने का कारण पैसों की तंगी बताया जा रहा है, खबरों के मुताबिक नितिन काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और इसी के चलते इन्होंने आत्महत्या कर ली।


जानकारी के अनुसार नितिन देसाई मंगलवार रात 10 बजे अपने एनडी स्टूडियो के कमरे में गए थे, सुबह जब वह समय पर सोकर नहीं उठे तो उनके बॉडीगार्ड और परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया, कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो उन्हें नितिन देसाई का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने आकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दे नितिन देसाई 9 अगस्त 2023 को 58 साल के होने वाले थे, लेकिन अपने 58वें जन्मदिन से पहले ही वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए। बता दे नितिन देसाई बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा था, इन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के सेट तैयार किए थे।




जिसमें हम दिल दे चुके सनम, प्यार तो होना ही था, मिशन कश्मीर, परिंदा, लगान, जोधा अकबर, जोश, राजू चाचा, देवदास, बाजीराव मस्तानी और डा. बाबा साहेब अंबेडकर जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। नितिन देसाई के अचानक से चले जाने पर बॉलीवुड में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और तमाम सेलेब्रिटी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button