मनोरंजन

नोरा फतेही पीच कलर की साड़ी पहनकर आई सबके सामने, तस्वीरों से जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फेमस डांसर नोरा फतेही अपने नए नए लुक्स की वजह सोशल मीडिया में छाई रहती है। नोरा फतेही ने अपने डांस मूव्स से सभी को अपना दीवना बना रखा है। नोरा अपने डांस के लिए बहुत ही मशहूर है। इन दिनों एक्ट्रेस डांस रियलिटी शो को जज कर रही है। नोरा फतेही का हालही में एक नया लुक सामने आया है जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे है। उनका लुक कहर ढा रहा है। नोरा फतेही अपने स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती है। उनके लुक्स की हर जगह चर्चा होती है। चलिए देखते है नोरा फतेही का ये नया लुक जिसे उनके फैंस बहुत पसदं कर रहे है।

ये तस्वीरें डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के नए सीजन के सेट से सामने आई है। इस दौरान नोरा पीच कलर की सीक्वेंस साड़ी में नजर आ रही हैं। उनका हेयरस्टाइल काफी अलग है। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गले में गोल्डन औप पीच कलर का चोकर पहना है। सोशल मीडिया पर नोरा ने अपने ट्रेडिशनल लुक से काफी सुर्खियां बटोर लीं है। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन लिखा- आप बेहद खूबसूरत हो, तो वहीं दूसरे ने लिखा- बहुत खूबसूरत।

nora fathei

नोरा फतेही अपनी इन तस्वीरों से खूब सुर्खियां बटोर रही है फैंस उन्हें बहुत पसंद कर रहे है। उनकी इन तस्वीरों को जमकर लाइक किया जा रहा है। बता दे की नोरा फतेही फिल्मों से ज्यादा टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव रहती है। वो कई म्यूजिक वीडियो में दिख चुकी है। नोरा फतेही आज के समय में किसी के पहचान की मौताज नहीं रह गई है। उन्होंने कई टीवी डांस रियलिटी शो को जज किया हुआ है।

Related Articles

Back to top button