मनोरंजन

नोरा फतेही जल्द बनेंगी दुल्हन, शादी के प्रपोजल के बाद फैंस के साथ शेयर की जानकारी हेलो किचन की फोटो

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा और डांसर नोरा फतेही अपनी खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। बॉलीवुड में इनको फिल्म सत्यमेव जयते के गाने दिलबर दिलबर से काफी पहचान मिली थी। आज डांसर के तौर पर यह काफी दिलों की धड़कन हैं। हाल ही में यह अभिनेत्री आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म एन एक्शन हीरो में नजर आई थी। अपनी जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के बदौलत यह भारत के सभी लोगों पर राज करती हैं। अक्सर ही यह अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। बॉलीवुड में इन्होंने बहुत ही कम समय में अच्छा मुकाम हासिल कर लिया हैं।

बात करें नोरा फतेही की बॉलीवुड करियर की तो इसकी शुरुआत साल 2014 में हुई थी, जब यह फिल्म रोर में नजर आई थी। हालाँकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही थी। इसके बाद यह फिल्म मिस्टरX में नजर आई थी लेकिन यहां से भी इनको कुछ खास पहचान नहीं मिली थी। सोशल मीडिया पर नोरा फतेही की बहुत ही तगड़ी फैन फॉलोइंग मानी जाती हैं। जब भी यह कोई फोटो और वीडियो शेयर करती है वह तुरंत ही वायरल हो जाता हैं।

हाल ही में इन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शादी को लेकर खास बातचीत की हैं। सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है जिसमें नोरा फतेही की शादी का दावा किया जा रहा हैं। इसके बारे में नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ जानकारी देते हुए बताया कि वह अभी जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली है क्योंकि किसी ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया हैं। लेकिन शादी का प्रस्ताव किसने दिया है और नोरा फतेही के इस पोस्ट में कितनी सच्चाई है यह तो हमें समय के साथ ही पता लगेगा।

नोरा फतेही बॉलीवुड में सत्यमेव जयते, स्त्री, बटला हाउस, स्ट्रीट डांसर 3D और भुज जैसी कई फिल्मों में काम किया हैं। अपनी एक्टिंग और डांसिंग से इन्होंने सभी का दिल जीता हुआ हैं।

Related Articles

Back to top button