मनोरंजन

बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने भारत आई प्रियंका चोपड़ा! पति निक और बेटी मालती के साथ पहुंची एक तरफ से कटी हुई ड्रेस में आई नजर

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस जब से हॉलीवुड एक्टर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधी है तब से भारत में कम ही नजर आती हैं। एक्ट्रेस किसी खास मौके पर ही अपने देश इंडिया आती हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा पहली बार अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ भारत आई हैं। इनके साथ ही प्रियंका चोपड़ा के कुछ ससुराल वाले भी उनके साथ भारत आए हैं। प्रियंका को पूरे परिवार के साथ मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वहीं इन दिनों दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

खबरें आ रही है कि यह जल्दी एक दूसरे के साथ शादी कर सकते हैं। वही इन्हें लगातार एक साथ भी स्पॉट किया जा रहा है। अब इन तस्वीरों से साफ हो गया है कि परिणीति और राघव जल्द ही शादी कर सकते हैं। सोशल मीडिया में पहले ही खबर आ गई थी कि बहन परिणीति की शादी अटेंड करने प्रियंका भारत आने वाली हैं।हालांकि अभी तक चोपड़ा परिवार की तरफ से शादी के बारे में कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है लेकिन खबरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि परिणीति और राघव जल्द ही शादी कर सकते हैं।

अभी कुछ समय पहले परिणीति चोपड़ा मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची थी। लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस शादी की ड्रेस के लिए मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की खबरें इन तीनों सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।

Related Articles

Back to top button