मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को गोद में लिए आई नज़र, पहली बार दिखा चेहरा तस्वीर देख लोग बोले सो क्यूट

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलीवुड एक्टर निक जोनस के साथ सात फेरे लिए थे, तब से एक्ट्रेस उनके साथ विदेश में ही शिफ्ट हो गई है। साल 2022 में इन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। एक्ट्रेस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास 1 साल से ज्यादा की हो गई है लेकिन अभी तक इन्होंने अपनी बेटी का चेहरा दुनिया से छुपा कर रखा था, लेकिन इसी बीच कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिनमें इनकी बेटी का चेहरा साफ नजर आ रहा है।

दरअसल इसी शुक्रवार यानी आज प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती सहित कुछ परिवार वालों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान प्रियंका की गोद में उनकी बेटी मालती थी। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी और पति के साथ मीडिया के सामने जमकर पोज़ दिये। प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की गोद में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी, बेटी मालती को देखकर एक्ट्रेस के फैंस का दिल खुश हो गया।

malti

प्रियंका के फैंस जमकर उनकी बेटी की तारीफ कर रहे हैं और उसे प्रियंका की तरह खूबसूरत बता रहे हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट की बात करें तो इन्होंने पिंक कलर की स्लिट ड्रेस पहनी हुई थी, और निक नेवी ब्लू कलर की स्वेटशर्ट में नजर आ रहे थे, वहीं मालती ग्रे कलर की फ्रॉक दिख रही थी। मालती इस फ्रॉक में बेहद क्यूट लग रही थी। पूरे परिवार को एक साथ देखकर इनके फैंस जमकर इनकी तारीफ कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ पहली बार भारत आई है।

Related Articles

Back to top button