मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने मरीन ड्राइव पर बेफिक्र अंदाज में की मस्ती, जीभ दिखाते हुए किया डांस

बॉलीवुड अभिनेत्री जबसे भारत आईं हैं सुर्खियों में है। कभी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर अपने चेहरे पर खिली मुस्कान को लेकर तो कभी अपने टॉप के छेद को लेकर। बता दें कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) करीब तीन साल बाद भारत लौटी हैं। वो इतने लंबे वक्त तक विदेश में रहने के बाद अब घर वापस आई हैं। प्रियंका चोपड़ा जब से मुंबई लौटी हैं तभी से उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। प्रियंका मुंबई आने के बाद हाल ही में मरीन ड्राइव पहुंची और वहां जमकर मस्ती की। प्रियंका के मस्तीभरे फोटोज वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

Priyanka Chopra having fun at Marine Drive
मरीन ड्राइव पर बेफिक्र की मस्ती

प्रियंका चोपड़ा ने बीती रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो मुंबई की मरीन ड्राइव पर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। प्रियंका मरीन पर पहुंचकर काफी खुश थीं और खूब पोज दिएन इस दौरान प्रियंका ने सफेद ड्रेस पहनी हुई है, जिस में काफी सिजलिंग दिख रही थीं। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में प्रियंका ने लिखा- ‘पिट स्टॉप एट एन ओल्ड हॉन्ट, चाहें एक मिनट के लिए ही सही… मुंबई मैंने तुम्हें मिस किया।’

प्रियंका के आगामी प्रोजेक्ट्स
बता दें कि प्रियंका काफी समय से बॉलीवुड से दूर थीं। आखिरी बार वो बॉलीवुड फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ थी। जबकि हॉलीवुड फिल्म ‘द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स’में नजर आईं थीं। प्रियंका के आगामी प्रोजेक्ट्स की बता करें तो वो कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग जल्दी ही शुरू हो सकती है। इसके साथ ही प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘सिटाडेल’ और अभिनेता एंथोनी मैकी संग एक्शन फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’ भी पर्दे पर दिखेंगी।

Related Articles

Back to top button