मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की चाहत नहीं ले रही थमने का नाम, प्रियंका को बनना है 11 बच्चों की मां

बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को आज हर कोई बहुत अच्छे से जानता है, प्रियंका ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है और कई हिट फिल्में दी है। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखाया है। प्रियंका चोपड़ा ने जब हॉलीवुड में काम किया तब उन्हें वही के मशहूर सिंगर निक जोनस से प्यार हो गया और दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली है और अब दोनों की एक बेटी भी है।

लेकिन ऐसा नहीं है कि निक और प्रियंका एक बच्ची से संतुष्ट हो जाएंगे। इस कपल की प्लानिंग काफी लंबी-चौड़ी है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में एक दूजे के हुए थे।

इसी साल जनवरी के महीने में निक जोनस और प्रियंका चोपडा के घर खुशखबरी आई, सेरोगेसी के जरिए यह कपल माता-पिता बने और उन्होंने अपनी बच्ची का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। लेकिन निक जोनस की चाहत एक बच्चे तक सीमित नहीं रहने वाली है।

निक ने एक कहा था कि प्रियंका चोपड़ा के साथ एक बड़ा परिवार बनाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा कि ये एक बेहद ही खूबसूरत यात्रा होने वाली है और मैं प्रियंका से ढेर सारे बच्चे चाहता हूं।

दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा ने भी कहाँ की वो 11 बच्चे चाहती है। अभिनेत्री ये जवाब देने के बाद जोर-जोर से हंसने लगी। उन्होंनें आगे कहा कि वो पूरी क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं और एक क्रिकेट टीम बनाने के लिए 11 बच्चों की जरूरत होती है।

Related Articles

Back to top button