मनोरंजन

ज्यादा स्टाइल दिखने के चक्कर में प्रियंका चोपड़ा को होना पड़ा शर्मिंदा, हुई ऊप्स मोमेंट का शिकार

ग्लोबल स्टार बन चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने हॉलीवुड एक्टर और सिंगर निक जोनस से शादी करके विदेश में ही अपना घर बसा लिया है। प्रियंका चोपड़ा काफी अहम मौकों पर ही भारत आती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी करने वाली है, और माना जा रहा है कि इसी सिलसिले में प्रियंका अपने पति निक, बेटी मालती और अपनी फैमिली के साथ भारत आईं है। प्रियंका चोपड़ा अभी भारत में ही है और अपने पति को देश की सैर करवा रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस और निक जोनस हाल ही में मुंबई में एक ऑटो राइड पर गए थे जो कि प्रियंका के मुताबिक एक डेट नाईट थी जिसकी तस्वीर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

तस्वीरों में प्रियंका निक जोनस के साथ कभी ऑटो में बैठकर तो कभी ऑटो के पास खड़े होकर रोमांटिक पोज़ देती नजर आ रही है। दोनों के एक साथ होने की खुशी तस्वीरें साफ जाहिर कर रही हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की आउटफिट की बात की जाए तो उन्होंने साड़ी से बनी एक मल्टी कलर की ड्रेस पहनी हुई है जो काफी यूनीक है। एक्ट्रेस की यह ड्रेस ऑफ शोल्डर है और साथ ही एक्ट्रेस इसमें अपने टॉन्ड लेग्स फ्लॉन्ट कर रही हैं।

pc

प्रियंका चोपड़ा की यह ड्रेस इतनी ज्यादा स्टाइलिश है कि इसमें इनकी दोनों टांगे ऊपर तक साफ दिखाई दे रही है, इस दौरान एक्ट्रेस हाथ से खुद को ढक्कर उप्स मोमेंट का शिकार होने से बचाती दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दे इन तस्वीरों को अभिनेत्री ने अपने आधारित इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और वहां इनके 86 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर है।

Related Articles

Back to top button