Priyanka-Nick की लाडली हुई एक साल की, देखें इस स्टारकिड की क्यूटनेस से भरी तस्वीरें
Priyanka Nick Daughter Photo: इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को पैरेंट्स बने हुए एक साल हो गया है। पिछले साल यानी 2022 में प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की मां बनी थीं। पियंका की बेटी मालती आज यानी 15 जनवरी, 2023 को अपना पहला बर्थडे सेनीबेट कर रही हें। मालती के पहले बर्थडे पर अब तक सामने आई क्यूट तस्वीरों को देखें-
अब तक नहीं दिखाया चेहरा
सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बनने वाले ये स्टार कपल निक जोनस (nick jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी बेटी का चेहरा अब तक एक भी बार सोशल मीडिया पर नहीं दिखाया है। हालांकि बेटी की कई तस्वीरें जारी की लेकिन सभी में बेटी का चेहरा छुपाये ही रखा। हर बार तस्वीरों में बेटी के चहरे पर इमोजी लगा देंती हैं या फिर पीछे से तस्वीरों को लेती हैं। इन दोनों स्टार कपल के फैंस को अभी भी उनकी बेटी का चेहरा देखना बाकी है। फैंस अभी तक इंतजार में हैं, कि कब प्रियंका अपनी लाडली का चेहरा दिखायेंगी।
दोनों ने मां के नाम पर रखा बेटी का नाम
बता दें कि प्रियंका और निक ने अपनी बेटी मालती का नाम अपनी मांओं के नामों पर रखा है। प्रियंका की मां ‘मधुमालती’ है और निक की मां का नाम ‘मैरी’ है, इन दोनों के नामों को मिलाकर, प्रियंका और निक ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रख दिया है।
बर्थडे को लेकर कन्फ्यूजन
बतादें कि मालते के बर्थडे को लेकर भी कन्फ्यूजन है, क्यों कि पिछले साल के पोस्ट के हिसाब से प्रियंका और निक की बेटी का बर्थडे आज यानी 15 जनवरी को होता है, लेकिन निक ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्होंने अपनी बेटी का पहला बर्थडे बहुत धूमधाम से शानदार तरीके से मनाया। जिसके बाद से मालती के बर्थडेट को लेकर कन्फ्यूजन पैदा कर दिया है।