मनोरंजन

पर्सनल लाइफ को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा बताया पहली डेट में फिजिकल होने से नहीं घबराती, लोग बोले दीदी बड़ी तेज़ है

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही हैं। इन दिनों एक्ट्रेस हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में प्रियंका लीड हीरोइन के रोल में है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस ने देश-विदेशों में कई इवेंट में हिस्सा लिया। वहीं जगह-जगह फिल्म के प्रमोशन के लिए शोज किए। इसी सिलसिले में अदाकारा एक बार एक चैट शो में पहुंची और यहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी बात बता दी, जिनके बारे में जानने के बाद उनके फैंस चौक गए। प्रियंका चोपड़ा ने शो में सभी बातों से जवाब बेबाक अंदाज में दिए।


दरअसल प्रियंका से जब पूछा गया कि क्या वो पहली डेट पर अपने पार्टनर के साथ फिजिकल होंगी? तो इसके जवाब में प्रियंका कहती है कि, उन्हें पहले डेट पर अपने पार्टनर के साथ फिजिकल होने में कोई दिक्कत नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा के ऐसे मसालेदार जवाब जानने के बाद लोगों को काफी तगड़ा झटका लगा। प्रियंका चोपड़ा के इस इंटरव्यू की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।


बता दे बीते शुक्रवार यानी 12 मई को प्रियंका की ‘लव अगेन’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जेम्स स्ट्रॉस के डायरेक्शन में बनने वाली यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ उनके पति निक जोनस और हॉलीवुड एक्टर सैम ह्यूगन भी नजर आ रहे हैं।


बता दे प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर भी सुर्खियों में है। यह एक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज है जिसमें हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड मैडेन सहित कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। इस वेब सीरीज के अब तक 4 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं और बाकी एपिसोड एक-एक करके हर शुक्रवार रिलीज होंगे।

Related Articles

Back to top button