मनोरंजनराष्ट्रीय

आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने देश का किया नाम रोशन, देश के लिए जीता स्वर्ण और रजत पदक

एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन इस वक्त अपने काम की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। वेदांत एक बेहतरीन तैराक के रूप में सबके सामने उभरकर सामने आ रहे हैं। उन्होंने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में रजत पदक जीतकर अपने पिता के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन कियाहै। एक्टर इस पल को लेकर काफी गर्व से भरा हुआ महसूस कर रहे हैं। अपनी खुशी शेयर करते हुए एक्टर ने एक वीडियो क्लिक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा- वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में भारत के लिए रजत पदक जीता।

एक्टर आर माधवन ने आगे लिखा- प्रदीप सर, स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और #ansadxb आपके सभी प्रयासों के लिए शुक्रिया। हमें आप पर बहुत गर्व है। वैसे देखा जाए तो ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब वेदांत तैराकी के मामले में इस तरह से आगे निकले हो। पिछले साल 2021 में वेदांत ने बंगलौर में आयोजित 47वीं जूनियर राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप में चार रजत पदक और तीन कांस्य पदक जीते थे। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस ईशा देओल ने कमेंट किया- सुपर बधाई।

इसके अलावा नम्रता शिरोडकर और दर्शन कुमार ने ताली बजाते हुए इमोजीस शेयर की। रोहित बोस ने अपने कमेंट में लिखा- वूहू और बहुत कुछ आने वाला है। इसके अलावा आनंद एल राय ने कहा- वेदांत आप पर गर्व है। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने लिखा- ओह वाह-वाह। साथ ही शिल्पा शिरोडकर ने कमेंट किया- आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और हमारे छोटे से बड़े लड़के वेदांत को विशेष-विशेष शुभकामनाएं। इस तरह से पूरा देश आर माधवन के बेटे वेदांत को इस पल के लिए कई सारे शुभकामनाएं दे रहे हैं। वैसे आर माधवन किस तरह के स्टार है इस बात की झलक हम कई सारी फिल्मों में देख चुके हैं।

Related Articles

Back to top button