मनोरंजन

छलनी से मुंह छुपाते नजर आए राज कुंद्रा, यूजर्स ने लिखा ऐसा काम ही क्यों करते हो

बीते दिन करवा चौथ की देशभर में धूम देखने को मिली। इस खास मौके पर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों अनिल कपूर के घर पहुंची हुईं थी। उनके घर में करवा चौथ पर आयोजन था। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा भी पहुंचे हुए थे। शिल्पा शेट्टी हर साल करवा चौथ का त्योहार बड़े धूम धाम से मनाती है। इस बार भी शिल्पा करवा चौथ सेलिब्रेट करने के लिए अनिल कपूर के घर पहुंचीं।

raj kundra

इसी दौरान राज कुंद्रा भी वह आए हुए थे। जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि राज छलनी से अपना चेहरा छिपा कर अनिल कपूर के घर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल राज कुंद्रा अनिल कपूर के घर जा रहे थे इस दौरान पैपराजी के सामने आते ही राज ने अपना मुंह छलनी से ढक लिया। इस छलती पर एसएसके (शिल्पा शेट्टी कुंद्रा) लिखा था। अब इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स राज कुंद्रा को खूब ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘ऐसा काम ही क्यों करते हो, कि चेहरा छिपाना पड़े।’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हद है इस नौटंकी की।’ ऐसे ही कई तरह के कमेंट यूजर्स कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button