मनोरंजनराष्ट्रीय

महाकाल के दरबार से खाली हाथ लौटे रणबीर-आलिया, नहीं मिले दर्शन, विरोध के चले पड़ा भागना

फिल्मस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन में भी बिजी हैं। इसी सिलसिले में बॉलीवुड की ये मशहूर जोड़ी उज्जैन पहुंची हुई थी। मंगलवार शाम को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट महाकाल मंदिर के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। इस दोनों के आने से पहले ही मंदिर के बाहर इनका विरोध हो रहा था। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता काले झंडे दिखाने के इरादे से विरोध करने महाकाल मंदिर के द्वार पहुंच गए और जोरदार हंगामा किया। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। हंगामे के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्तायों ने हाथापाई भी की। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना था कि रणबीर कपूर ने खुद बताया था कि वो बीफ खाते हैं। ऐसे में कोई बीफ खाने वालों को मंदिर में कैसे प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है। मंदिर में हंगामा और विराध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही रणबीर, आलिया और अयान मुखर्जी तीनों सुरक्षा के लिहाज से उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के घर पहुंच गए।

सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी
अपने उज्जैन आने की जानकरी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर वीडियो उपलोड कर दी थी। जिसमें बताया था कि वे उज्जैन महाकाल के दरबार में जा रहे हैं। जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी सहित रणबीर और आलिया के साथ उज्जैन पहुंचे। ये लोग करीब 6.30 बजे के इंदौर एयरपोर्ट पर उतरे और यहां से उज्जैन के लिए रवाना हुए। दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन को लेकर पहुंचे थे। फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को होगी रिलीज। बता दें कि रणबीर-आलिया की इसी साल अप्रैल महीने में शादी हुई है।

Related Articles

Back to top button