मनोरंजन

रणबीर ने आलिया को बाल संवारने से रोका तो फैंस ने उठाया प्यार पर सवाल, देखें वीडियो

आलिया और रणबीर की मच अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो चुकी है, और अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है। इस फिल्म के चलते दोनों ही इस वक्त लाइमलाइट में हैं। इसी बीच आलिया और रणबीर का एक ओर वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें आलिया रणबीर के बाल ठीक कर रही हैं, लेकिन रणबीर अपना सिर पीछे हटाकर उन्हें ऐसा नहीं करने दे रहे। वायरल हुए इस वीडियो पर लोगों ने रिऐक्शंस दिया, कुछ लोगों को दोनों की केमिस्ट्री क्यूट लग रही है तो वहीं कुछ लोग ट्रोलिंग भी कर रहे हैं।

लोग दे रहे नेगेटिव कमेंट्स
आलिया और रणबीर की जोड़ी को लोग ऑनलाइन से ज्यादा ऑफलाइन पसंद करते हैं। इन दिनों आलिया प्रेग्नेंट हैं और रणबीर अक्सर उनकी केयर करते दिखते हैं। लेकिन हाल ही में वायरल वीडियो में कुछ उलटा ही देखने को मिला।आलिया रणबीर के बाल संवारने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन रणबीर पीछे होते दिखे। उन्होंने खुद से ही बाल ठीक करने शुरू कर दिए। इस बात पर लोगों ने उनकी ट्रोलिंग की है। एक यूजर ने लिखा है, हाथ भी नहीं लगाने दे रहा हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा है, ऐसा लगता है कि वह उससे प्यार नहीं करता। इसी तरह से कई निगेटिव कमेंट्स हैं।

आलिया ने रणबीर को बताया था क्रश
आलिया और रणबीर पेरेंट्स बनने वाले हैं। अप्रैल दोनों की शादी हुई थी। शादी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। आलिया रणबीर के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले कई बार उन्हें अपना क्रश बता चुकी थीं। ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच डेटिंग शुरू हुई थी।

Related Articles

Back to top button