मनोरंजनराजनीति

रणवीर और दीपिका ने दी सभी को Good News, बताया अपने बच्चे का नाम

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordaar)’ का प्रचार कर रहे हैं और उनके एक से बढ़कर एक लुक्स इंटरनेट पर हर दिन तहलका मचा रहे हैं। न केवल अपने फैशन सेंस और ऐक्टिंग के लिए बल्कि रणवीर अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और मजाकिया कमेंट्स के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में ऐक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने बच्चे के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट पहले ही तैयार कर ली है, लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं करना चाहते हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बच्चों का नाम
चूंकि उनकी आने वाली फिल्म कन्या भ्रूण हत्या और लिंग भेदभाव के मुद्दे से संबंधित है, इसलिए ’83’ स्टार से पूछा गया कि अगर वह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh Deepika Padukone Kids Name) एक लड़की के माता-पिता बन जाते हैं तो वह अपनी बेटी का नाम क्या रखेंगे। रणवीर ने तुरंत कहा कि उन्हें बच्चों के नामों का जुनून है और कपल नामों पर चर्चा कर रहे हैं। ऐक्टर ने यह भी खुलासा किया कि वह नामों के बारे में थोड़े सीक्रेटिव हैं क्योंकि वह नहीं चाहते कि लोग उन्हें चुरा लें।

रणवीर को लड़का चाहिए या लड़की?
कुछ दिनों पहले ही ‘दिल धड़कने दो’ के ऐक्टर ने तब दिल जीत लिया जब उन्होंने एक सवाल का जवाब दिया कि क्या उन्हें लड़का चाहिए या लड़की। रणवीर ने जवाब दिया कि यह उनकी पसंद नहीं है और लड़का हो या लड़की यह दीपिका और उनके लिए एक सच्चा आशीर्वाद होगा। बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के बारे में अफवाहें थीं, लेकिन इस कपल ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।

Related Articles

Back to top button