मनोरंजन

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही बनेंगे माता-पिता, दीपिका ने किया खुलासा

बॉलीवुड के स्टार कपल में से एक रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण इन दिनों बाहर चर्चा में है। रणवीर और दीपिका की शादी को कई साल हो चुके है। दोनों के फैंस इंतज़ार कर रहे है की कब रणवीर और दीपिका कब माता-पिता बनेगे। हालही में रणवीर सिंह और दीपिका कोंकणी संगीत शो का हिस्सा बने थे। रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण के पहुंचने से शो में चार चाँद लग गए थे। इस शो के दौरान रणवीर ने कुछ ऐसा इसरा दे दिया जिसके बाद हर जगह बस उनकी ही चर्चा हो रही है। शो के दौरान रणवीर सिंह ने खुलासा करते हुए कहा की वह कोंकणी भाषा क्यों सिखना चाहते हैं। रणवीर ने बताया कि उन्हें कोंकणी भाषा समझ में भी आती है।

रणवीर सिंह ने सबको बताया

रणवीर सिंह कोंकणी भाषा सीखने की बायत करते हुए बच्चे का भी जिक्र कर डाला। रणवीर कहते है की- ‘मैं एक ऐसी स्थिति में हूं, जहां मैं कोंकणी भाषा को थोड़ा बहुत समझ सकता हूं। लेकिन मैं नहीं चाहता कि जब हमारे बच्चे हों तो उनकी मां उनसे कोंकणी में बात करे और मुझे समझ ही न आए।’

दीपिका ने रियेक्ट करते हुए कहा की “मैं रणवीर की इस बात से बहुत खूश हूं, जब तक मुझे इसका असली कारण नहीं पता था, तब तक मैं इसे उनकी एक अच्छी कोशिश ही समझ रही थी।” दीपिका बताती हैं कि- ‘यह एक दिन मेरे पास आए और बोले, बेबी में कोंकणी सिखना चाहता हूं, तो मुझे लगा बढ़िया है। बाद में बातचीत में पता चला कि ये कोंकणी इसलिए सिखना चाहते हैं कि ताकि मैं हमारे बच्चों को इनके खिलाफ न भड़का दूं।’

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इन बातों को सुन अब उनके फैंस ये सोचने लागे है की जल्द ही दोनों माता-पिता बनेगे क्युकी दोनों की बच्चो की प्लानिंग की बातों का जिक्र करते रहते है।

Related Articles

Back to top button