मनोरंजनराष्ट्रीय

पति की मौत के बाद भी रेखा लगाती है मांग में सिंदूर, असली सच्चाई आई सबके सामने

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा को आज कौन नहीं जानता है। रेखा ने फिल्मं इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है, रेखा अक्सर सोशल मीडिया की चर्चा में रहती है। रेखा की एक बात को लेकर हमेशा ही बहुत चर्चा होती है, कई बार तो लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। दरअसल आपको बता दे की रेखा हमेशा ही सिन्दूर लगाए रखती है लेकिन आज तक ये खुलासा नहीं हो पाया है की रेखा किसके नाम का सिन्दूर लगाती है। चलिए आपको इस बात के बारे में बता ही देता है आखिर पूरी बात क्या है।

ऋषि कपूर और नीतू सिंह पहली बार लगाया था सिन्दूर

दरअसल आपको बता दे की रेखा ने जब सबसे पहले सिंदूर लगाकर ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में पहुंची थी। उस दौरान रेखा की मांग में सिंदूर देखकर हर कोई हैरान रह गया था। वहां अमिताभ बच्चन के साथ पहुंची जया बच्चन भी यह देख घबरा गई थीं। बता दें कि ये वही दौर था जब रेखा और अमिताभ के अफेयर की खबरें भी उड़ रही थीं।

रेखा ने बताई असली सच्चाई

रेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस सवाल का जवाब दिया था कि वो मांग में सिंदूर क्यों भरती हैं। उन्होंने बताया था कि वो किसी के नाम का सिंदूर अपनी मांग में नहीं भरती हैं बल्कि फैशन के तौर पर उसे लगाती हैं। रेखा ने कहा था कि उनपर सिंदूर बहुत अच्छा लगता है, उनके मेकअप के साथ सूट करता है। इसलिए वो इसे लगाना पसंद करती हैं।

Related Articles

Back to top button