मनोरंजन

रोहित शेट्टी की मां रह चुकी हैं बॉलीवुड की स्टंट क्वीन, ‘शोले’ फिल्म में हेमा मालिनी की थीं बॉडी डबल

मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने 17 साल की उम्र में अजय देवगन की डेब्यू फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर करियर की शुरुआत की थी। हालांकि कम ही लोगों को पता है कि रोहित शेट्टी की मां रत्ना शेट्टी एक स्टंट वुमन थीं। रत्ना ने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की है।

रोहित शेट्टी इन दिनों Khatron Ke Khiladi को होस्ट कर रहे हैं। और शो में अक्सर वह अपनी मां का जिक्र करते हैं। रत्ना शेट्टी कई फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुकी हैं। उनकी कुछ फिल्में हैं, ‘दरार’, ‘बड़े घर की बेटी’ और ‘यार गद्दारÓ। वहीं रत्ना शेट्टी ने 70 के दशक में कई फिल्मों में एक्ट्रेसेस की बॉडी डबल के रूप में काम किया था। रत्ना शेट्टी ने पति एमबी शेट्टी की असिस्टेंट भी थीं। रत्ना शेट्टी उन फिल्मों में स्टंट करती थीं, जिन्हें एमबी शेट्टी कोरियोग्राफ करते थे। फिल्म ‘शोले’ में रत्ना शेट्टी एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बॉडी डबल रह चुकी हैं।

ratna shetty

करना पड़ा मुश्किलों का सामना
रोहित शेट्टी के पिता एमबी शेट्टी की मौत के बाद रत्ना शेट्टी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। तब रोहित बहुत छोटे थे और घर चलाने की जिम्मेदारी रत्ना के ऊपर आ गई। वह फिल्मों में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम करने लगीं। फिल्म हेमा मालिनी स्टारर ‘सीता और गीता’ में भी रत्ना शेट्टी एक छोटे से सीन में दिखीं थीं।

Related Articles

Back to top button