मनोरंजन

Sacred Games Season 3 : फैंस के लिए बुरी खबर नहीं बनेगी सेक्रेड गेम्स सीजन 3, अनुराग कश्यप ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड के फ़िल्ममेकर अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फ़िल्म ‘ऑलमोस्ट प्यार विथ डीजे मोहब्बत’ को लेकर काफ़ी चर्चा में है। इस फ़िल्म में अलाया एफ़ और करण मेहता लीड रोल में है। ये फ़िल्म 3 फ़रवरी को रिलीज़ होगी। इसी फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान इन्होंने बताया कि पॉपुलर वेबसेरीज़ ‘सेक्रेड गेम्स’ का तीसरा सीजन नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि अब तांडव के विबद के बाद ओटीटी में जाने की हिम्मत नहीं है। आपको बता दें कि सेक्रेड गेम्स बेहद पॉपुलर वेबसेरीज़ है। वहीं इसमें सैफ़ अली ख़ान, राधिका आप्टे, नवाजुद्दीन सिद्दीक़ी, नीरज क़ाबी, जितेंद्र जोशी, कारण वाही जैसे स्टार्स थे। इस शो का पहला सीजन साल 2018 में रिलीज़ हुआ वहीं दूसरा सीजन 2019 में हुआ था।

फ़िल्म प्रमोशन के दौरान अनुराग कश्यप ने सेक्रेड गेम्स के बारे में बात की। आपको बता दें की अनुराग कश्यप में इस शो को विक्रमादित्य मोटवाने और नीताज घायवाँ के साथ डायरेक्ट किया है। वहीं पहले सीजन जितना हिट हुआ था उसका दूसरा सीजन उतना हिट नहीं हो सका।

अनुराग ने किया खुलासा
अनुराग कश्यप ने खुलासा करते हुए कहा कि नेटफ़्लिक्स ने इसे बंद कर दिया है। शुरू में वो सीजन 2 का हिस्सा नहीं थे। लेकिन दस दिन पहले अनुराग कश्यप को मुक्काबाज़ की शूटिंग करनी थी। विक्रमादित्य ने उन्हें बोर्ड पर आने के लिए कहा। उन्हें पहले अनुराग कश्यप से दिक़्क़त थी। उन्हें लगता था कि अनुराग के पास फीमेल ऑडियंस नहीं है।

अब ओटीटी में नहीं है हिम्मत
अनुराग कश्यप ने कहा कि अब ओटीटी में जाने की हिम्मत नहीं है। वहीं तांडव विवाद के बाद अब हर कोई डरा हुआ है। ये शो एक सीन को लेकर विवादों में आ गया था। जिसमे एक्टर मोहम्मद जीशन शामिल थे।

3 फ़रवरी को होगी फ़िल्म रिलीज़
आपको बता दें कि अनुराग कश्यप की फ़िल्म Almost Pyar With DJ Mohabbat, 3 फ़रवरी केएल रिलीज़ होने जा रही है। ये एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म है। इसे अनुराग कश्यप ने लिखा और डायरेक्ट किया है। वहीं इस फ़िल्म में अलाया एफ़ और करण मेहता लीड रोल में दिखायी देंगे

Related Articles

Back to top button