मनोरंजनराष्ट्रीय

बाप बीवी बच्चा भाई माँ नहीं सलमान खान ने इसे बनाया अपनी 2500 करोड़ की सम्पति का वारिश, हमेशा से थी दिल के करीब

बॉलीवुड (Bollywood) के बड़े अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को पूरी दुनिया में सभी पसंद करते है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी सलमान की एक्टिंग को पसंद करते है लेकिन सबसे ज़्यादा उन्होंने लड़कियों को अपना दीवाना बना रखा है। सलमान खान का बॉलीवुड की कई सारी अभिनेत्रियों के साथ अफेयर चला है। सलमान खान की शादी को लेकर भी कई सारी अफवाहें उड़ी है लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है।

सलमान खान की उम्र 55 साल की हो गई है और लगता है कि वह शादी करना ही नहीं चाहते है। सभी लोगों के मन में एक ही सवाल आता है कि इनकी हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति का वारिस आखिर होगा कौन ? एक बार सलमान खान ने खुद इस बारे में बात की थी।

सलमान खान ने एक बार अपनी संपत्ति को लेकर कहा था कि – ‘मेरी शादी हो या ना हो, मेरे मरने के बाद मेरी आधी संपत्ति ट्रस्ट में दान में जाएगी और अगर मैं शादी ना करूं तो मेरी पूरी संपत्ति ट्रस्ट को जाएगी।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक कहे तो सलमान खान के पास लगभग 2300 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। सलमान खान हिंदी सिनेमा के महंगे अभिनेताओं में से एक है। उनके पास खुद का प्राइवेट जेट भी हैं। उनके पास कई सारी महंगी और लग्ज़री गाड़ियां भी है। सलमान खान एक फिल्म करने के लिए 50 से 60 करोड़ रूपए की फीस लेते है।

Salman khan

आपको बता दें कि, सलमान खान पिछले 33 सालों से हिंदी सिनेमा में काम कर रहे हैं। साल 1988 में आई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में उन्होंने छोटा सा किरदार निभाया था। इस फिल्म में लीड रोल रेखा ने किया था। सलमान खान की पहली फिल्म 1989 में आई ‘मैंने प्यार किया’ थी। फिल्म में उनके साथ। भाग्यश्री ने काम किया था। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन फिल्म ने अच्छी सफलता हासिल की थी। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था। अब तक के करियर में सलमान खान ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फ़िल्में दी है।

Related Articles

Back to top button