मनोरंजनराष्ट्रीय

सलमान खान ने एक्टर से लेकर सिंगर तक कई बेहतरीन कलाकारों का करियर किया खराब, जिससे किया था प्यार उसने भी लगाया आरोप

सलमान खान को बॉलीवुड का ‘सुल्तान’ कहा जाता है। लेकिन इन दिनों ‘सुल्तान’ को अपने ही फैंस के विद्रोह का सामना करना पड़ रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद सलमान पर उनका करियर बर्बाद करने का आरोप लगा है। सलमान के फैंस सलमान पर जबरदस्त गुस्सा हैं। ना सिर्फ सोशल मीडिया पर बल्कि देशभर में उनका विरोध हो रहा है। फैंस ने सलमान पर सूरज पंचोली का फेवर करने और उसके चक्कर में सुशांत के करियर को नुकसान पहुंचाने का इल्जाम लगाया है। वैसे ये पहली बार नहीं है। इससे पहले भी सलमान के हुए हैं कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ पंगे। और कईयो ने उनपर लगाया है करियर तबाह करने का आरोप।

अभिनव कश्यप –

सलमान खान की फिल्म सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ को डायरेक्ट कर चुके निर्देशक अभिनव कश्यप ने हाल ही में सलमान और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए। अभिनव ने पोस्ट शेयर करके कहा कि वह पिछले दस साल से खान परिवार की प्रताड़ना झेल रहे हैं। खान परिवार ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। अभिनव ने पोस्ट में सलमान खान को इस ‘ज़हरीले तलाब’ का हेड बताया है।

विवेक ओबरॉय –

विवेक ओबरॉय वो अभिनेता हैं, जिन्होने सबसे पहले सलमान खान की इस दादागिरी का विरोध किया था वो भी बकायदा मीडिया के सामने। ऐश्वर्या राय और सलमान खान के ब्रेकअप के बाद, विवेक ओबरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेस बुलाकर कहा था कि सलमान खान की तरह से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कहा जाता है, कि इसके बाद सलमान ने विवेक का बॉलिवुड में करियर बर्बाद कर दिया था।

अरिजीत सिंह-

2014 में हुए गिल्ड अवॉर्ड्स के दौरान सलमान खान ने अरिजीत सिंह का मज़ाक उड़ा दिया था। बदले में अरिजीत सिंह ने भी नहले पर दहला मार दिया था। लेकिन ये बात सलमान को इस कदर चुभी की उन्होने अरिजीत सिंह के गानों को अपनी फिल्मों में हमेशा के लिए बैन कर दिया। इल्ज़ाम है, कि सलमान ने अरिजीत के गानों को कई फिल्मों से हटाने की कोशिश की हांलाकि उनका ज्यादा कुछ बिगाड़ नहीं पाए।

सोनू निगम-

हाल ही में सिंगर सोनू निगम ने एक वीडियो मैसेज के ज़रिए बिना किसी का नाम लिए सलमान खान की दादागिरी उंगलिया उठाई हैं। उन्होने कहा कि मैने उनकी दादागिरी झेली है, और नए सिंगर्स भी झेल रहे हैं। अपने वीडियो में उन्होने अरिजीत सिंह का उदाहरण भी दिया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन –

एक वक्त था जब सलमान खान ऐश्वर्या राय पर दिल से फिदा थे। लेकिन दोनों का ब्रेकअप बेहद बुरे मोड़ पर हुआ था। बाद में, मीडिया इंटरव्यू देकर ऐश्वर्या ने सलमान पर इल्ज़ाम लगाया था कि सलमान उनका करियर खत्म करने के पीछे पड़े हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘चलते-चलते’ से ऐश्वर्या के बाहर होने की वजह भी सलमान ही थे। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा वक्त आया था, जब ऐश को इंडस्ट्री में काम मिलना बिल्कुल बंद हो गया था।

जॉन अब्राहम-

अभिनेता जॉन अब्रहाम भी सलमान के गुस्से को झेल चुके हैं। एक डांस टूर के दौरान दोनों के बीच फीस को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद सलमान पर आरोप लगा कि वह अपनी स्टार पॉवर का गलत फायदा उठाकर जॉन को फिल्मों से बाहर करवा रहे हैं। परेशान होकर जॉन ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोल लिया था।

ऋतिक रोशन–

फिल्म ‘गुज़ारिश’ की रिलीज़ के बाद सलमान ने फिल्म को लेकर ऐसी भद्दी टिप्पणी की थी, जिसके बाद ऋतिक रोशन और संजय लीला भंसाली भी उनसे नाराज़ हो गए थे। सलमान के साथ ऋतिक की ये नाराज़गी अभी तक कायम है। वो बात अलग है कि बॉलीवुड घराने की होने की वजह से ऋतिक का वह कुछ नहीं बिगाड़ पाए।

संजय लीला भंसाली-

फिल्म ‘गुज़ारिश’ के लिए की गई टिप्पणी को भुलाकर निर्देशक संजय लीला भंसाली ने सलमान को फिल्म ‘इंशाल्लाह’ में कास्ट किया था। लेकिन फिल्म बनने से पहले ही सलमान ने इस कदर दादागिरी दिखाई की अफने उसुलों से समझौता ना करने वाले संजय लीला भंसाली ने ‘इंशाल्लाह’ को ही डिब्बा बंद कर दिया।

जिया खान की मां राबिया अमीन-

दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया अमीन भी सलमान पर गभीर आरोप लगा चुकी हैं। राबिया खान ने एक वीडियो मैसेज के ज़रिए, सलमान खान पर उनकी बेटी जिया की आत्म हत्या के आरोपियों को सपोर्ट करने का आरोप लगाया है।

साहिल खान

फिल्मी दुनिया को अलविदा कह चुके अभिनेता साहिल खान ने भी बिना किसी का नाम लिए बॉलीवुड़ के ‘बड़े खान’ पर उनके करियर को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा है कि उन्हें बॉलीवुड के एक बड़े खान अभिनेता ने फिल्मों से निकलवा दिया था। उनका इशारा सलमान की तरफ था।

Related Articles

Back to top button