मनोरंजनराष्ट्रीय

शादी के बंधन में बंधी सायली कांबले, शादी की फोटो में दिखी काफी खूबसूरत

इन दिनों मनोरंजन जगत में शादियों का मौसम है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, फरहान अख्तर व शिबानी दांडेकर के बाद अब एक और सितारे की शादी होने वाली है। जी हां, इंडियन सिंगर सायली कांबले (Sayli Kamble) जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और मंगेतर धवल के साथ शादी करने वाली हैं। सायली की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं।
आइए आपको दिखाते हैं।दिसंबर 2021 में सायली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने खूबसूरत प्रपोजल का एक वीडियो साझा किया था। वीडियो में सायली की हैरान करने वाली प्रतिक्रिया को देखा जा सकता है, जब धवल उन्हें एक सजाए गए कमरे में ले गए थे, जहां उन्होंने सायली को शादी के लिए प्रपोज किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए सायली ने कैप्शन में लिखा था,
“हमेशा मेरे पास रहने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरा प्यार, मेरे दोस्त, मेरे मार्गदर्शक और अब मेरे जीवन के लिए साथी.. हमेशा के लिए तुम्हारा होने का इंतजार नहीं कर सकती..मैं तुमसे प्यार करती हूं।”अब सायली शादी के बंधन में बंधने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। 22 अप्रैल 2022 को शगुन की मेहंदी के साथ सायली के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हुए। अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए सायली ने एक स्ट्रैपी ग्रीन कलर का शरारा पहना था,
जिसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप चुना था। वह इसमें बेहद प्यारी लग रही थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सायली ने कैप्शन में लिखा है, “मेहंदी”।दिसंबर 2021 में सायली ने अपने प्यार धवल के साथ इंगेजमेंट की थी। अपनी सगाई में जहां सायली गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके मंगेतर नीले रंग की शेरवानी में जच रहे थे। अपनी सगाई की तस्वीर शेयर करते हुए धवल ने कैप्शन में लिखा था, “मैं हमेशा आपके साथ हंसने के लिए,
आपके नीचे होने पर आपको ऊपर उठाने के लिए, और जीवन में हमारे सभी कारनामों के माध्यम से बिना शर्त प्यार करने के लिए हमेशा रहूंगा। अपनी आखिरी सांस तक आपको प्यार करता रहूंगा!!”फिलहाल, हमें सायली को दुल्हन बनते देखने का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको उनकी मेहंदी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Related Articles

Back to top button