मनोरंजनराष्ट्रीय

शहनाज़ गिल बनी दुल्हन झूमती हुई आई नजर, फैंस ने सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद

शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) हमेशा से ही सबकी पसंदीदा रही है। उन्होंने सबसे ज्यादा पहचान बिग बॉस से बनाई है। शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill ) को आज हर कोई जानता है। शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) की इस समय कुछ फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है, जिसमे में दुल्हन की तरह दिख रही है। वहीँ हर कोई यही जानना चाह रहा है कि शहनाज़ का दूल्हा कौन है जिसके लिए वो यूँ सज धज के तैयार हुईं हैं। तो चलिए हम आपको बता देते हैं।

मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन को काफी समय बीत गया है लेकिन उनकी यादों को आज भी उनके फैंस अपने दिल से नहीं भुला पा रहे।रअसल फैंस सिद्धार्थ और शहनाज़ को एक साथ देखना चाहते थे। वहीँ अब शहनाज़ की दुल्हन के लिबास में वायरल हो रही तस्वीरों को देखकर फैंस भावुक भी हो रहे हैं।

आपको बता दें शहनाज गिल ने अपने दुल्हन अवतार में रैंप पर डेब्यू किया है। उन्होंने डिजाइनर सामंत चौहान का डिज़ाइन किया आउट फिट पहना और रैंप पर चलीं। जिसमे शहनाज़ बाला की खूबसूरत नज़र आ रहीं थीं। इस दौरान शहनाज़ ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था। जिसके बाद उन्होंने सभी को अपना फैन बना लिया है। इस दौरान उन्होंने दिंवगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला के गाने पर रैप वाक किया।

Related Articles

Back to top button