मनोरंजन

शक्ति कपूर को मिला अपना पसंदीदा दामाद, श्रद्धा कपूर जल्द ही करने वाली है शादी!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर ने अपने दमदार डायलॉग और एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में वो मुकाम हासिल किया है, जिसे पाने के लिए लोग तरसते हैं। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी इसी कड़ी में है। श्रद्धा कपूर ने काफी कम समय में ऊंचाइयां छू लीं है, कि जिसे हासिल करने में लोगों की पूरी उम्र बीत जाती है लेकिन यहां तक नहीं पहुंच पाते। बता दे श्रद्धा कपूर 35 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बता दे श्रद्धा कपूर का नाम कई कलाकारों के साथ जोड़ा जा चुका है।

कुछ समय पहले इनका नाम बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर के साथ जोड़ा जा रहा था, खबरें थी कि ये एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया, और इनका ब्रेकअप हो गया। वही अब एक बार फिर इनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि एक्ट्रेस एक बार फिर किसी को डेट कर रही हैं। बता दे श्रद्धा जिसे डेट कर रही हैं वो कोई एक्टर या डायरेक्टर नहीं बल्कि मशहूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ है।

रोहन ने किसी फिल्म में तो काम नहीं किया है लेकिन इन्होंने बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है। वहीं माना जा रहा है कि शक्ति कपूर इस रिश्ते को लेकर काफी खुश हैं। क्योंकि श्रद्धा और रोहन बचपन के दोस्त है और शादी के बंधन में बंधने के लिए भी तैयार हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये जल्द ही रोहन और श्रद्धा अपने इस रिश्ते को शादी में तब्दील कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी श्रद्धा या रोहन की तरफ से कोई अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button