मनोरंजन

एक्ट्रेस शेफाली के पति ने प्यार जताने शरीर के इस हिस्से पर बनवाया टैटू, किया सरेआम किस, अपने 40वें बर्थडे पर दिखीं बेहद ग्लैमरस

बॉलीवुड में कांटा गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने 15 दिसंबर को अपना ४०वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर पति पराग त्यागी के साथ उन्हें लेट नाइट डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। यहां पर पराग ने शेफाली को दिए बर्थडे सरप्राइज को भी मीडिया के सामने दिखाया। दरअसल पराग ने शेफाली के लिए एक खास टैटू बनवाया जिसमें उनकी बर्थ डेट भी थी। पराग ने ये टैटू अपनी पत्नी के लिए प्यार जताने के लिए बनवाया है।

Shefali Jariwala Birthday

40 साल की हो गईं शेफाली
बतादें कि शेफाली जरीवाला ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया है। हालांकि उन पर उनकी उम्र का असर बिल्कुल ही नहीं दिखता है। शेफाली फिटनेस फ्रीक हैं और अपनी बढ़ती उम्र को अपने ऊपर हावी नहीं होने देती हैं। उनके जन्मदिन पर इंडस्ट्री के दोस्तों और उनके फैंस ने उन पर खूब प्यार लुटाते हुए बर्थडे विश किया, लेकिन इस मौके पर हसबैंड पराग ने उन्हें खास सरप्राइज दिया। शेफाली की बर्थडे डेट का पराग ने टैटू अपने हाथ पर बनवाया और इस सरप्राइज को देखने के बाद शेफाली ने पति पर खूब प्यार लुटाया। जिसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हुई हैं। बेहद स्टाइलिश और हॉट शेफाली ने अपने बर्थडे पर भी खूब ग्लैमर दिखीं। पिंक ड्रेस के साथ ब्लैक बूट्स में शेफाली ने गजब की लग रही थीं।

20 साल पहले रातों रात छा गई थीं
शेफाली साल 2002 में तब रातों रात छा गईं जब उनका रीमिक्स सॉन्ग कांटा लगा रिलीज हुआ था। उस दौरान मानों रीमिक्स गानों की बाढ़ सी आ गई थी। शेफाली का ये गाना जबरदस्त हिट हुआ था।

Related Articles

Back to top button