मनोरंजनराष्ट्रीय

सिद्धार्थ शुक्ला के लिए फिर शहनाज़ गिल का छलका दर्द, कहा – ‘वो लोगों के लिए सिर्फ एक हैशटैग…’

पंजाबी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस शहनाज़ गिल की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक गानों और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिसमें वो कई बड़े और दिग्गज कलाकारों के साथ नज़र आई हैं। बता दें कि शहनाज़ गिल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में शहनाज़ ने एक खुलासा किया है।

आपको बता दें कि शहनाज़ गिल आए दिन सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। शहनाज़ कभी अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी तस्वीरों के चलते। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण एक खुलासा है। हाल ही में शहनाज़ गिल का एक खुलासा काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें वो सिडनाज़ के बारे में बात करती नज़र आ रही हैं।

गौरतलब है कि दोनों की जोड़ी ‘बिग बॉस 13’ के बाद चर्चा में आई थी। दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया था, लेकिन दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों कलाकार एक-दूसरे से शादी भी करने वाले थे। लेकिन शादी के कुछ महीने पहले ही सिद्धार्थ इस दुनिया को छोड़कर चले गए और दोनों की जोड़ी टूट गई।

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद शहनाज़ गिल काफी समय तक किसी से नहीं मिली थी। सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज़ को रिकवर करने के लिए बहुत समय लगा। जिसके बाद शहनाज़ फिल्म और वीडियो सॉन्ग में नज़र आई। इस बीच सिद्धार्थ के बारे में कई वीडियोज़ और कंटेंट्स काफी ज्यादा वायरल हुए थे। जिस दौरान शहनाज़ गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का हैज़टैग सिडनाज़ काफी ज्यादा ट्रेंड करने लगा था। जिस पर शहनाज़ गिल ने बात की है।

अगर बात करें शहनाज़ गिल के खुलासे की तो एक्ट्रेस ने बोला कि सिडनाज़ उनके लिए कोई टैग नहीं है। वो उनके लिए सब कुछ है। एक्ट्रेस का कहना है कि सिडनाज़ उनके लिए पूरा जीवन है, जो उन्होंने सिद्धार्थ के साथ जिया है। ये भले ही लोगों के लिए फेवरेट जोड़ी का टैग हो, लेकिन उनके लिए सिडनाज़ के मायने कुछ और हैं।

उन्होंने फैंस को धन्यवाद करते हुए लिखा कि वो सबको धन्यवाद करती हैं, क्योंकि वे सब उनके साथ खड़े रहे और उनको पसंद किया। सिडनाज़ उनके जीवन का सबसे प्यारा और खूबसूरत हिस्सा है। जिसे वो फिर से जीना चाहती हैं। जिसके बाद उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ उनके साथ हमेशा हर जगह रहेंगे।

Related Articles

Back to top button