मनोरंजन

हुमा कुरैशी के साथ रोमांस करते दिखेंगे ये क्रिकेटर, बॉलीवुड डेब्यू में करने वाले हैं शिखर धवन

हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘डबल एक्सएल’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही ये फिल्म खूब सुर्खियां बटोर रही है। यह फिल्म लड़कियों के ओवरवेट को लेकर सामाजिक व्यवहार को लेकर बनाई गई है। इस फिल्म के माध्यम से लड़कियों के फिगर और मोटापे को लेकर बने टैबू पर तंज कसा है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने ओवरवेट लड़कियों की भूमिका निभा रही हैं। हालही में फिल्म को लेकर एक नया अपडेट आया है। बताया गया है कि इस फिल्म के जरिए क्रिकेटर ‘शिखर धवन’ भी बॉलीवुड डेब्यू अपना करने जा रहे हैं।

Shikhar Dhawan is about to make Bollywood debut

स्क्रीन पर रोमांस करते दिखेंगे शिखर धवन
क्रिकेट ग्राउंड पर अपना जलवा दिखाने के बाद अब क्रिकेटर शिखर धवन बॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार हैं। सोनाक्षी और हुमा की फिल्म डबल एक्सएल के जरिए शिखर धवन एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। बता दें कि डबल एक्स एल फिल्म में शिखर, हुमा कुरैशी के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। हुमा ने हाल ही में शिखर धवन के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में शिखर और हुमा रोमांटिक डांस का पोज देते हुए खड़े हैं। वहीं एक और फोटो सामने आई है जिसमें दोनों पास में बैठे हैं। इन फोटोज को देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शिखर धवन फिल्म में हुमा के साथ रोमांस करते देखे जाएंगे।

Shikhar Dhawan is about to make Bollywood debut

हुमा कुरैशी के साथ जमी शिखर धवन की जोड़ी
इस फिल्म को लेकर शिखर धवन ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म की कहानी ने उन पर एक अलग ही छाप छोड़ी है। शिखर ने कहा कि ‘एक क्रिकेटर के तौर पर उनका जीवन काफी हेक्टिक रहा है। उन्होंने कहा कि वो हमेशा एंटरटेनमेंट के लिए अच्छी फिल्मों का सहारा लेते हैं। बताया कि, जब उनके पास इस फिल्म का ऑफर आया तो उन्होंने इसकी कहानी सुनी। फिल्म की कहानी ने मेरे ऊपर गहरी छाप छोड़ी है। फिल्म के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि नौजवान लड़के-लड़कियों को अपने सपनों का पीछा कभी नहीं छोडऩा चाहिए।

Related Articles

Back to top button