मनोरंजन

Bhabiji Ghar Par Hai : अंगूरी भाभी बनकर फिर लौटेंगी शिल्पा शिंदे! शुभांगी अत्रे के साथ जानिए क्या हुई अनहोनी?

शिल्पा शिंदे को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुनकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जानकारी मिली है कि शिल्पा शिंदे टीवी के मशहूर शो ‘झलक दिखला जा’ के नए सीजन में तो नजर आएंगी ही, साथ ही वह पॉपुलर टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में फिर एक बार फिर से अंगूरी भाभी का किरदार निभाती हुई नजर आ सकती हैं।

shilpa-shinde

काफी समय तक निभाया अंगूरी भाभी का किरदार
शो की शुरुआत में शिल्पा शिंदे ने काफी समय तक अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था जिसके बाद कुछ विवादों के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया। इसके बाद उनकी जगह शुभांगी अत्रे ने ली, शुभांगी ने भी इस शो में अपनी छाप छोड़ी। लोग उन्हों में भरपूर प्यार दे रहे हैं। लेकिन हाल ही में शुभांगी अत्रे के इनजर्ड होने के बाद खबर है कि शिल्पा शो में फिर एक बार वापसी कर सकती हैं।

Related Articles

Back to top button