मनोरंजन

Singham Again: जल्द दिखेंगे Sooryavanshi और Singham एक साथ, सिंघम अगेन में दिखेंगे दोनों

अक्षय कुमार लगातार फ्लॉप फ़िल्मे दे रहे हैं। ऐसे में वो सही फ़िल्मों का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं। वही खबर आ रही है कि रोहित शेट्टी अजय देवगन के साथ सिंघन अगेन बनाए जा रहे हैं, जिसमे सूर्यवंशी वाले अक्षय कुमार भी नज़र आ सकते हैं।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने ख़ुद को हेरा फेरी 3 और गोरखा जैसी फ़िल्मों से दूर कर लिया है। अब वह उसी किरदार को फिर से निभाने जा रहे हैं जिसके बाद से उनकी कोई फ़िल्म हिट नहीं हो पायी है। सूर्यवंशी फ़िल्म करने के बाद अक्षय कुमार की फ़िल्मों में जैसे ग्रहण सा लग गया है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनने के बाद अक्षय कुमार ने कई फ़िल्में कीं लेकिन अभी तक कोई फ़िल्म दर्शकों का कुछ ख़ास दिल नहीं जीत सकी।

दीपिका पादुकोण भी होगी सिंघम अगेन में
अजय देवगन की फ़िल्म सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी ने ट्विस्ट डालने के लिए दीपिका पादुकोण को चुना है। दीपिका इस फ़िल्म में लेडी सिंघम का रोल निभा सकती है। मतलब अब सिंघन अगेन में ना सिर्फ़ अजय देवगन होंगे बल्कि उनके साथ अक्षय और दीपिका भी होंगे। हो सकता है की आने वाले दिनों में रोहित शेट्टी कुछ और ट्विस्ट डालने के लिए रणवीर सिंह के पुलिस अवतार वाले सिंबा को भी इस फ़िल्म में डाल दें।

Related Articles

Back to top button