मनोरंजनराष्ट्रीय

Starkids Affairs: शाहरुख से लेकर सैफ तक जानिए किसके प्यार में डूबे हैं इनके बच्चे, किसे कर रहे डेट

StarKids in discussion about their affair even before debut: बॉलीवुड में रिश्ते की ज्यादा अहमियत नहीं है, यहां रिश्ते बन जायें और कब टूट जायें ये कहा नहीं जा सकता। इतना जरूर है कि बॉलीवुड के सितारों का लव स्टोरी और ब्रेकअप दोनों ही काफी काफी चर्चा होती है। लेकिन इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टारकिड्स डेब्यू और अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हें। ये स्टारकिड्स बॉलीवुड के बड़े सितारों से संबंध रखते हैं। ये स्टारकिड्स डेब्यू से पहले ही अपनी एक्टीविटी से चर्चा में हैं। आइयो जानते हैं उन स्टारकिड्स के बारे में जो अपने डेब्यू से पहले ही अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं।

Suhana Khan Agastya Nanda

सुहाना खान (Suhana Khan-Agastya Nanda)
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बीते कई दिनों से अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सुहाना खान अफेयर इन दिनों अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा से चल रहा है। दोनों एक-दूसरे को को डेट कर रहे हैं। बताया तो ये भी जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को करीब सालभर से डेट कर रहे हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक अगस्त्य ने बीते साल क्रिसमस पर सुहाना को परिवार वालों से मिलवाया था और उन्होंने भी रिश्ते को अप्रूव कर दिया था।

Aryan Khan-Nora Fatehi

आर्यन खान (Aryan Khan-Nora Fatehi)
मीडिया रिपोट्र्स में ऐसी खबरें आ रही हैं कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों नोरा फतेही को डेट कर रहे हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हुईं थी, जिसमें नोरा फतेही और आर्यन खान एक साथ पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे थे। हालांकि इन दोनों की साथ में कोई फोटो नहीं है लेकिन दोनों के अफेयर की खबरें खूब आ रही हैं।

Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya)
श्री देवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर के भी अफेयर की खबरें खूब आ रही हैं। जाह्नवी कपूर एक बार फिर से शिखर पहाडिय़ा के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में है। दोनों को हाल ही में एक साथ रिहा कपूर की इनहाउस डिनर पार्टी से बाहर जाते हुए साथ देखा गया था।

Ali Khan - Kartik Aaryan

सारा अली खान (Ali Khan – Kartik Aaryan)
सैफ लाडली और ऐक्ट्रेस सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि इन दोनों की साथ में कोई तस्वीर तो फिर से सामने नहीं आई है। लेकिन नए साल के जश्न के बाद दोनों के बीच अफेयर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, लंदन में ये दोनों सितारे एक ही होटल में और एक ही मेला अटेंड किया, जिसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा है।

Related Articles

Back to top button