मनोरंजनराष्ट्रीय

Birthday Special: कभी जगराता में गाती थीं सुनिधि चौहान, आज दुनियाभर में है फैन फालोइंग

पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। देश ही नहीं विदेशों में भी उनके चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त है। सुनिधि ने अपने हुनर के दम पर अपने फैंस को दिवाना बनाया है। उनकी बेहतरीन गायिकी ने सभी का दिल जीत लिया है। 14 अगस्त 1983 को उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। आज वो अपना 39 जन्मदिन मना रही हैं। उनका असली नाम निधि चौहान है। म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं सुनिधि ने हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, असमी, नेपाली और उर्दू भाषा में भी कई गाने गाये हैं। उनके जन्म दिन पर उनसे जुड़ी खास बातें आप से साझा करते हैं….

sunidhi chauhan

सुनिधि का सिंगिंक करियर
आज म्युजिक इंडस्ट्री का स्टार बन चुकी सुनिधि चौहान ने अपने करियर की शुरुआत महज 4 साल की उम्र से कर दी थी। उनके पिता एक थिएटर आर्टिस्ट थे। इसलिए सुनिधि ने अपने पिता के साथ छोटी उम्र में ही स्टेज शो और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने लगीं थी। वह माता के जगराता में भी गाती थीं। अपनी बेहतरीन गायिकी से सुनिधि सभी का दिल जीता रहीं थीं। उसी दौरान साल 1996 में दूरदर्शन के सिंगिंग शो ‘मेरी आवाज सुनो’ में हिस्सा लिया और उसमें जीत हासिल की। उसके बाद उनकी सफलता को पर लग गए। सुनिधि कल्याणजी और आनंदजी के लिटिल वंडर्स ट्रूप की लीड सिंगर भी रह चुकी हैं। सुनिधि ने साल 1996 में फिल्म शस्त्र से सिंगिंग डेब्यू किया था। सुनिधि ने उदित और आदित्य नारायण के साथ ‘लड़की दीवानी लड़का दीवाना’ गाना गाया था।

sunidhi chauhan

गायिकी के लिए छोड़ी स्कूल
सुनिधि बचपन से ही गायिका बनना चाहती थीं, इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी स्कूलिंग पर भी पूरा ध्यान नहीं दिया। जानकारी के मुताबिक सुनिधि 10वीं पास हैं। लेकिन आज सुनिधि की सुरीली आवाज के दुनियाभर में दीवाने हैं उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया हे। सुनिधि करीब 2000 से अधिक गानों को आवाज दे चुकी हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक सुनिधि पहली ऐसी इंडियन फीमेल सिंगर हैं, जिन्होंने पॉपुलर इंटरनेशनल आर्टिस्ट Enrique के साथ गाना गाया है।

sunidhi chauhan

सुनिधि ने की दो शादी, पहली एक साल में टूटी
सिंगिंग के साथ साथ सुनिधि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं। शादी की बात करें तो सुनिधि दो शादी कर चुकी हैं। पहली शादी परिवार के खिलाफ जाकर उन्होंने 18 साल की उम्र में कोरियोग्राफर बॉबी खान से की थी। हालांकि ये शादी ज्यादा दिन तक चल नहीं पाई महज एक साल में ही टूट गई। बॉबी से अलग होने के बाद सुनिधि ने करीब 9 साल बाद म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से दूसरी शादी 24 अप्रैल 2012 में कह की। सुनिधि और हितेश के बेटे का नाम तेज सोनिक है।

Related Articles

Back to top button