बॉलीवुडमनोरंजन

Gadar 2 Real Story: फिल्म से ज्यादा दर्दनाक है असली तारा सिंह सकीना की कहानी, ट्रेन के सामने कूद कर दी थी जान

Gadar 2 Real Story: फिल्म से ज्यादा दर्दनाक है असली तारा सिंह सकीना की कहानी, ट्रेन के सामने कूद कर दी थी जान

सनी देओल ओर अमीषा पटेल की फ़िल्म ’ग़दर 2′ रिलीज़ होने मे अब कुछ ही दिन बचे है। 22 साल पहले ग़दर रिलीज़ हुईं थी ओर उस समय इस फ़िल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे ओ फ़िल्म सुपरहिट रही थी। अब एक बार फिर ’ग़दर 2′ धमाल मचाने के लिए तैयार है। जब से इस फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुवा है तब से लोगो के बिच इस फ़िल्म को लेकर अलग ही उत्शाह देखने को मिल रहे है। लोग बेसब्री से ‘ग़दर 2’ के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे है। फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

यह बहुत कम लोग जानते होंगे के ‘ग़दर’ रियल लाइफ की एक लव स्टोरी से इंस्पायर फ़िल्म है। और इसकी चर्चा भारत से लेकर पाकिस्तान मे भी हुईं थी। दरसल भारत पाकिस्तान के बटवारे से पहले ब्रिटिश की सेना मे एक सिपाही थे जिनका नाम बूटा सिंह था। ग़दर फ़िल्म मे सनी देओल ने निभाया तारा सिंह का किरदार इसी बूटा सिंह सिपाही पर आधारित है। वही अमीषा पटेल द्वारा निभाया गया शकीना का किरदार जैनब पर आधारित है। लेकिन असल ज़िदगी मे इसका अंत फ़िल्म की कहानी से बिलकुल अलग है।

बूटा सिंह और जैनब की दर्द भरी प्रेम कहानी

बूटा सिंह ब्रिटिश सेना के एक पूर्व सिख सिपाही थे जिन्होंने 1947 में हुए बंटवारे के दौरान भड़के सांप्रदायिक दंगो में एक मुस्लिम लड़की की जान बचाई। उस लड़की का नाम जैनब बताया जाता है। बूटा सिंह को जैनब से प्यार हो गया था और बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी भी हुई। क्योंकि जैनब मुस्लिम थीं, इसलिए उन्हें नए बने पाकिस्तान भेज दिया गया थ। उन्होंने जैनब से संपर्क साधने की काफी कोशिश की। लेकिन जैनब परिवार के दबाव में आकर बूटा से शादी तोड़कर देती हैं। बूटा सिंह पर गैरकानूनी तरीके से सीमापार घुसने का आरोप लगा। कोर्ट में जब बूटा सिंह को पेश किया गया तो उन्होंने रोते हुए बताया कि जैनब उनकी पत्नी है और उनकी एक बेटी भी है। बताया जाता है कि जैनब ने इससे इनकार कर दिया और दबाव में आकर बूटा सिंह और बेटी के साथ जाने से इनकार भी कर दिया। इसके बाद बूटा सिंह बुरी तरह निराश हो गए और उन्होंने 1957 में बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की। इसमें बेटी तो बच गई पर बूटा सिंह की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button