मनोरंजन

SplitsvillaX4 में सनी लियोनी और उर्फी जावेद मिलकर मचाएंगी धमाल, वो भी सप्ताह में दो दिन

सनी लियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो शेयर करते हुए सनी लियोनी ने लिखा है कि, ‘आइडियल प्यार पाने की जर्नी होगी बहुत हसीन, क्योंकि बचे हैं बस कुछ दिन।’ इस पोस्ट में उन्होने स्प्लिट्सविला नामक शो के बारे में जानकारी भी शेयर की है। बतया है कि स्प्लिट्सविला नामक शो 12 नवंबर से शनिवार और रविवार शाम 7 बजे शुरू हो रहा है। इस वीडियो में सनी लियोनी के साथ कई प्रतियोगी भी दिखाई दे रहे हैंं। खास बात यह भी है कि इस शो में उर्फी जावेद भी होंगी। प्रोमो में वह भी नजर आ रही हैं।

Sunny Leone and Urfi Javed

वैसे तो सनी लियोनी सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। हमेशा ही वो अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं। इस वीडिया में के जरिए उन्होंने अपने शो के बारे में जानकारी दी है। वहीं अपने अटपटे फैशन के चलते उर्फी भी हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। उर्फी पहले भी कई शोज में नजर आ चुकी है। इसके पहले वह बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थी। पोर्न स्टार से बालीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सनी लियोनी की फिल्मे भी ं बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती हैं। जल्दी ही वह साउथ की फिल्मों में नजर आने वाली है। उन्होंने हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी अपडेट भी दी थी। यह पहला मौका होगा जब सनी लियोनी और उर्फी जावेद एक साथ किसी शो में नजर आएंगी।

स्प्लिट्सविला शो का है 14वां सीजन
बता दें कि स्प्लिट्सविला का 14वां सीजन है। इस शो में सनी लियोनी लंबे समय से जुड़ी हुई है। शो में शामिल होने वाली जोडिय़ों को घर में रहने के लिए कई टास्क करने पड़ते हैं। शो में जोडिय़ां कई बार बनती है और टूटती है। जिसके चलते यह शो और मजेदार होता जाता है।

Related Articles

Back to top button