मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार में एक बार फिर शोक का माहौल, बहन प्रियंका ने ट्वीट द्वारा दी जानकारी

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अब लगभग ढाई साल बीट चुके हैं। फैन्स आज भी उन्हें याद करते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर करते हैं। अब ख़बर ये आ रही है कि सुशांत सिंह राजपूत के पेट डॉग ‘फ़ज’ की भी मृत्यु हो गई है। सुशांत की बहन, प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह खबर फैन्स से साझा की है।

हाल में ही सोशल मीडिया अपर सुशांत सिंह की बहन प्रियंका ने उनके पेट डॉग की मौत की खबर शेयर करके फैन्स का दिल एक बार फिर तोड़ दिया। ट्विटर पर प्रियंका ने पेट डॉग ‘फ़ज’ की दो तस्वीरें शेयर की है। इनमें से एक फोटो में सुशांत ने फ़ज को बड़े प्यार से पकड़ा हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका सोते हुए फ़ज के साथ स्माइल कर रही है।प्रियंका ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, ‘बहुत लंबा साथ रहा फ़ज, आप अपने दोस्त के पास चले गये, सबको एक न एक दिन वाहन जाना है लेकिन मन अभी बहुत उदास है’।

प्रियंका के इस ट्वीट के बाद सुशांत के कई फैन्स ने फ़ज की मौत पर शोक जताया। एक यूजर ने लिखा ‘दी, आप स्ट्रॉंग रहो मेरी समझ में नहीं आ रहा क्या कहूँ। बहुत दिल टूटने वाली खबर है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘कुछ नहीं कहना है, यह हम सबके लिए दिल तोड़ने वाली खबर है।

आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने में कूपर अस्पताल के कर्मचारी ने कहा था की सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है। इसके बाद अभिनेता शेखर सुमन के साथ कई कलाकारों ने इन केस को फिर से खोलने की माँग की है। सुशांत की बहन ने फैन्स से सुशांत के लिए इंसाफ़ कि गुजर लगायी है।

Related Articles

Back to top button